Advertisment

Chanakya Niti: चाणक्य के इन 4 मूलमंत्रों में छुपा है जीवन का सबसे बड़ा राज, भूल से भी न करें नजरअंदाज

आचार्य चाणक्य ने कई राज बताएं हैं। हर व्यक्ति सुखी और सफल जीवन चाहता है, लेकिन इन दोनों चीजों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

author-image
Bansal news
Chanakya Niti: चाणक्य के इन 4 मूलमंत्रों में छुपा है जीवन का सबसे बड़ा राज, भूल से भी न करें नजरअंदाज

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में तरक्की हासिल करने के कई राज बताएं हैं। हर व्यक्ति सुखी और सफल जीवन चाहता है, लेकिन इन दोनों चीजों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

Advertisment

आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफलता पाने के लिए कई राज बताएं हैं और जिन लोगों ने इसे जान लिया तो असफलतान उन्हें छू भी नहीं सकती।

तो आइए जानते हैं कि सफलता पाने के 4 मूलमंत्रों के बारे में-

सही समय का इंतजार

चाणक्य ने अपने एक श्लोक के जरिए जीवन के उन महत्वपूर्ण चीजों पर गौर करने की बात कही है जो सफलता पाने की रेस में मील का पत्थर साबित होते हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार समय की कद्र ही सफलता की पहली सीढ़ी है। व्यक्ति को हर कदम और हर कार्य को करने के लिए सही समय और सही जगह का इंतजार करना चाहिए।

Advertisment

क्योंकि सही समय पर किया गया काम हमेशा फलदायी होता है।

सच्चे मित्र की पहचान

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं व्यक्ति को जीवन में सच्चे मित्र की पहचान करना बेहद जरूरी है। सफलता में मित्रों का अहम योगदान होता है।

एक सच्चा मित्र न केवल सही समय में साथ निभाता है बल्कि बुरे वक्त में भी साथ खड़ा होता है। एक सच्चा मित्र हमेशा उचित मार्गदर्शन करता है। जीवन के हर पड़ाव में साथ निभाता है।

शक्ति और कमजोरी को पहचानें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि इंसान को कभी भी अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। व्यक्ति के जीवन में धन जरुरी है लेकिन धन के लालच में व्यक्ति को कभी अपनी काबिलियत को कभी दांव पर नहीं लगाना चहिए।

Advertisment

व्यक्ति अपनी प्रतिभा और मेहनत से ही बुलंदियों को छूता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति को अपनी शक्ति और कमजोरी दोनों का पहचान हो।

ईमानदारी से पैसा कमाए

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा ईमानदारी से पैसा कमाना चाहिए। कभी भी लालच में आकर ईमानदारी का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए। चाणक्य का कहना है पैसा कमाने ही सब कुछ नहीं होता है, सेविंग से लेकर निवेश तक कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पैसा कमाने के साथ बचत करना बहुत जरुरी है। जो व्यक्ति बुरे समय के लिए बचाकर नहीं रखता वो मूर्ख कहलाता है, उसे एक समय के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Twitter Monetization Eligibility: अब Twitter पर कमा सकते हैं पैसे, ये है मॉनेटाइजेशन की शर्त

Lata Mangeshkar Memories: लंदन का ऐतिहासिक रॉयल अल्बर्ट हॉल एक बार फिर लता मंगेशकर के गीतों से गूंजा, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

Success Story: स्वदेश प्रेम की अनोखी मिशाल, विदेशी नौकरी को ठुकराकर बनी IPS अधिकारी, जानें इस महिला IPS की पूरी कहानी

Weekly Horscope 31 July-6 Augst 2023: मेष, कर्क, तुला, मकर राशि के लिए 1, 2 अगस्त होगा शुभ, 5 और 6 को ये रहें सचेत

Rain Health Tips: बारिश में संक्रमण से बचने के लिए अपनाएं यह पांच उपाय, नहीं पड़ेंगे बीमार!

Chanakya Niti, चाणक्य नीति, Acharya Chanakya Quote, Chanakya Thought

chanakya niti चाणक्य नीति Chanakya Thought Acharya Chanakya Quote
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें