Advertisment

Chanakya Niti: ऐसे घरों में कभी नहीं टिकती हैं लक्ष्मी, हमेशा बनी रहती है अशांति

आचार्य चाणक्य कहते हैं घर का सकारात्मक वातावरण और माहौल व्यक्ति के विकास और सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

author-image
Bansal news
Chanakya Niti: ऐसे घरों में कभी नहीं टिकती हैं लक्ष्मी, हमेशा बनी रहती है अशांति

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं घर का सकारात्मक वातावरण और माहौल व्यक्ति के विकास और सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

Advertisment

अपने नीति शास्त्र में उन्होंने बताया है कि जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है, जिसके घर का माहौल उत्तम होता है। ऐसे घर में लक्ष्मी हमेशा अपनी कृपा बनाई रखती है। कभी ऐसे घर का त्याग नहीं करती हैं।

आइए जानते हैं कैसे घरों में लक्ष्मी नहीं टिकती है-

ऐसे घरों में नहीं टिकती लक्ष्मी

चाणक्य के अनुसार यदि घर का वातावरण, माहौल नकारात्मक हो यानि आए दिन कलह होता रहे तो ऐसे घर में सदैव तनाव, विवाद और क्लेश की स्थिति बनी रहती है।

ऐसी जगह पर लक्ष्मी कभी नहीं टिकती है। जिस कारण से पूरे परिवार की तरक्की रूक जाती है। लोगों का आत्मविश्वास नष्ट हो जाता है। प्रतिदिन कोई न कोई परेशानी, बाधा, समस्या और संकट बना ही रहता है।

Advertisment

जहां सम्म्मान न हो

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक-दूसरे का हमेशा आदर करना चाहिए फिर कहे वो छोटे हो या बड़े तभी घर का माहौल अच्छा होता है। सभी सदस्य एक दूसरे के मान-सम्मान का ध्यान रखते हैं तो ऐसा करने से घर का वातावरण अच्छा रहता है।

नकारत्मक विचार नहीं आते हैं जिससे सभी सदस्यों की मानसिक स्थिति का पूर्ण विकास होता है। किसी भी प्रगति के लिए मानसिक स्थिति का बेहतर होना बहुत ही जरूरी होता है।

जहां प्रतिस्पर्धा का माहौल रहे

चाणक्य कहते हैं कि कभी भी घर में परिवार के सदस्यों के साथ प्रतिस्पर्धा का माहौल न बनाएं। इससे घर की सुख शांति गायब हो जाती है। क्योंकि घर के सदस्य आपस में प्रतिस्पर्धा करने लगते हैं।

Advertisment

आपस में प्रतिस्पर्धा करने की प्रवृत्ति विनाश की तरफ ले जाती है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि परिवार के लोगों कभी मुठभेड़ हो भी जाए तो नज़रअंदाज कर आगे बढ़ जाना चाहिए। अगर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने लगे तो परिवार बिखर सकता है।

यहीं से घर के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी आती है। एक दूसरे के प्रति सम्मान में कमी आती है।

ये भी पढ़ें:

क्या Chandrayaan-3 Landing में आ सकती रूस के लूना-25 वाली प्रॉब्लम, 27 अगस्त तक लैंडिंग हो सकती है स्थगित

Advertisment

BWF World Championships 2023: एच.एस. प्रणॉय, लक्ष्य सेन दूसरे राउन्ड में पहुंचे, लेकिन किदांबी श्रीकांत हार गए

iQOO Z8 And Z8x  Smartphone: iQOO Z8 के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुआ लीक, जानें कब लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन

CAG Recruitment 2023: CAG ने प्रशासनिक सहायक के इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Onion Purchase Central: प्याज उत्पादकों को मिलेगी थोड़ी राहत, दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का किया फैसला

Chanakya Niti, Chanakya Thought, Acharya Chanakya Quote, आचार्य चाणक्य नीति 

chanakya niti Chanakya Thought Acharya Chanakya Quote आचार्य चाणक्य नीति
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें