Advertisment

Chanakya Niti: चाणक्य ने युवाओं को सफलता हासिल करने के लिए 3 चीजों से दूर रहने की सलाह दी है

आचार्य चाणक्य विद्वान होने के साथ ही महान शिक्षक भी थे। उनकी नीतियों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति आसानी से जीवन में सफलता पा सकती है।

author-image
Bansal news
Chanakya Niti: चाणक्य ने युवाओं को सफलता हासिल करने के लिए 3 चीजों से दूर रहने की सलाह दी है

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य विद्वान होने के साथ ही महान शिक्षक भी थे। उनकी नीतियों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति आसानी से जीवन में सफलता पा सकती है। चाणक्य नीति में पैसा, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज और जीवन में सफलता से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। चाणक्य ने युवा वर्ग को कुछ चीजों से दूर रहने की सलाह दी है।

Advertisment

तो आइए जानते हैं कैसे युवा जीवन में कभी भी सफल नहीं होते हैं -

क्रोध

चाणक्य कहते हैं क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है, इससे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो जाती है। जो लोग क्रोध ज्यादा करते हैं, वो अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाते। धीरे-धीरे जीवन को खाई की तरफ धकेल देते हैं। ऐसे व्यक्ति के पास आगे जीवन में कोई ऑप्शन नहीं बचता है और वह एक समय पर अकेला हो जाता है।

लालच

आचार्य चाणक्य के अनुसार युवा वर्ग को सबसे अधिक ध्यान अपनी पढ़ाई पर देना चाहिए। अक्सर युवा किसी चीज की लालच में आकर अपने मुख्य उद्देश्य से भटक जाते हैं। जो आग चलकर उनके लिए परेशानियों का कारण बनती है।

फैशन

आचार्य चाणक्य का कहना है कि युवा वर्ग को फैशन से दूर रहन चाहिए। और सारा फोकस स्टडी पर देना चाहिए। ज्यादा फैशन करने वाले लोगों का मन पढ़ाई से भटकने लगता है।

Advertisment

नशा

आचार्य चाणक्य कहते हैं नशा से हमेशा दुरी बनाई रखनी चाहिए क्योंकि नशे की आदत किसी भी व्यक्ति के पतन की वजह बनती है। युवा वर्ग को अगर नशे की आदत लग जाए तो वो अपने जीवन को बर्बाद कर लेता है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

SRCC DU Recruitment 2023: एसआरसीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के आज है लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

Indore News: अशनीर ग्रोवर का विवादित बयान, बोले- इंदौर ने खरीदा स्वच्छता सर्वे, महापौर ने कहा ‘मानहानि केस करेंगे’

Advertisment

Ujjain Mahakal: एक हजार जवानों की सुरक्षा में निकलेंगी महाकाल की सवारी, सीएम करेंगे धन्यवाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे शाही सवारी का पूजन

CG News: रुक-रुक कर हो रही बारिश है फसलों के लिए रामबाण, मानसून की वापसी से खिले किसानों के चेहरे

MP Ujjain News: बाबा महाकाल की निकलेगी शाही सवारी, 101 कलाकारों ने तैयार किए 51 भजन

Advertisment

Chanakya Niti, Chanakya Thought, Acharya Chanakya Quote, चाणक्य नीति

chanakya niti चाणक्य नीति Chanakya Thought Acharya Chanakya Quote
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें