Advertisment

Chanakya Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए चाणक्य की इन 8 बातों का हमेशा रखें याद

चाणक्य कि नीतियों से अगर कुछ बातों का भी पालन कर लिया तो जीवन में सफलता निश्चित है।आचार्य के नीतिशास्त्र को ‘चाणक्य नीति’ के नाम से जानते हैं।

author-image
Bansal news
Chanakya Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए चाणक्य की इन 8 बातों का हमेशा रखें याद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। अपनी कूटनीतज्ञता और बुद्धि कौशल की बदौलत समूचे नंदवंश का नाश कर आचार्य चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया था।

Advertisment

आचार्य ने अनेकों रचनाएं कीं। उन रचनाओं में से अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र आज भी काफी प्रसिद्ध हैं। आचार्य के नीतिशास्त्र को लोग ‘चाणक्य नीति’ के नाम से जानते हैं।

आचार्य चाणक्य द्वारा कही गई बातें, आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और काफी हद तक सटीक साबित होती हैं। चाणक्य कि नीतियों से अगर कुछ बातों का भी पालन कर लिया तो जीवन में सफलता निश्चित है। तो आइए जानते हैं चाणक्य कि नीतियों के बारे में:

आचार्य चाणक्य की वो बातें जिसे हमेशा याद रखें:

--कभी भी मूर्खों से बहस न करें  इनसे दूर रहने का यथासंभव प्रयास करें। क्योंकि मूर्खों से बहस कर हम अपना ही समय नष्ट करते हैं।

Advertisment

--चाणक्य कहते हैं ऋण, शत्रु और रोग ये 3 चीज कभी छोटे नहीं होते है। इसलिए काभी नजरंदाज न करें। समय रहते इनका निवारण कर लेना चाहिए। क्योंकि यह  कम होने के बजाए बढ़ते जाते हैं।

--चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ करने के लिए भाग्य आपका साथ तभी देगा जब आप मुश्किल समय में भी अपने लक्ष्य पर अडिग रहें।

--यदि आप किसी व्यक्ति के समक्ष अपनी बात रख रहें हैं और वह आपसे बात करते समय इधर उधर देख रहा है तो वह व्यक्ति भरोसे लायक नहीं है।

Advertisment

--मनुष्य को हमेशा दूसरों की गलतियों से सबक लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो  यदि अपने ऊपर प्रयोग करके सीखने का प्रयास करेंगे तो इसके लिए आयु कम पड़ जाएगी।

--चाणक्य कहते हैं कि हमेशा भाग्य के भरोसे चलते रहना ठीक नहीं है। ऐसे लोगों को बर्बाद होने में वक्त नहीं लगता है।

--कोई भी व्यक्ति अपने पद से ऊंचा नहीं होता है, अगर कोई ऐसा सोचता है तो वह गलत मार्ग पर है। व्यक्ति अपने  पद से नहीं बल्कि अपने गुणों के कारण ऊंचा होता है।

Advertisment

--जहां आपकी इज्जत न हो, जहां मनुष्य अपनी जीविका न चला सके, जहां आपका कोई दोस्त न हो और जहां ज्ञान की बातें न हो उस स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए। अगर आप ऐसे जगह पर रहते हैं तो आपकि कोई इज्जत नहीं होगी।  इसलिए ऐसी जगह पर रक पल भी नहीं रुकना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

CG Election 2023: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 100 से ज्यादा नक्सली ड्रोन कैमरे में कैद

Motivational Quotes For Students: विद्यार्थी अपने जीवन में जरूर रखें इन बातों का ध्यान, ये कोट्स करेंगे मदद

Khopa Dham Surajpur: इस गांव में देवता नहीं दानव की होती है पूजा, अर्जी लगाकर प्रत्याशी भी कर रहे जीत की आस

CG Elections 2023: कांग्रेस ने राजा योगेश्वर राज सिंह को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

MP Elections 2023: मुद्दे गायब, प्रचार से बनेगी सरकार?, 10 दिन में बदलेगा जनता का मूड?/

Chanakya Niti, Chanakya Niti For Motivation in Hindi, Chanakya Niti Hindi, Chanakya Thought, Acharya Chanakya Quote, चाणक्य नीति, आचार्य चाणक्य विचार, Motivational Thought, Motivational Thought In India

chanakya niti चाणक्य नीति Chanakya Thought Acharya Chanakya Quote आचार्य चाणक्य विचार chanakya niti hindi Chanakya Niti For Motivation in Hindi Motivational Thought Motivational Thought In India "/>
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें