Advertisment

Chanakya Neeti: महिलाओं के अंदर है अगर ये चार अवगुण तो उनसे बना ले दूरी,नहीं तो बर्बादी निश्चित

Chanakya Neeti: महिलाओं के अंदर है अगर ये चार अवगुण तो उनसे बना ले दूरी,नहीं तो बर्बादी निश्चित Chanakya Neeti: If women have these four demerits, then keep distance from them, otherwise ruin is sure sm

author-image
Bansal News
Chanakya Neeti: महिलाओं के अंदर है अगर ये चार अवगुण तो उनसे बना ले दूरी,नहीं तो बर्बादी निश्चित

Chanakya Neeti Hindi : भारत के महान शिक्षक आचार्य चाणक्य द्वारा लिखा गया नीति शास्त्र हम सबके लिए एक अनमोल खजाने की तरह है। इसमें आचार्य चाणक्‍य द्वारा जो कुछ लिखा है वो सभी बातें ऐसी है की उनको जानने के बाद आप अपने जीवन को बर्वाद होने से बचा सकते है। इस शास्त्र में आचार्य ने महिलाओं को लेकर कुछ ऐसी बातें लिखी है जो आपको पता होना चाहिए। वैसे तो शास्त्रों में स्त्री को वंदनीय माना गया है। स्त्री को शक्ति और देवी का प्रतीक माना गया है। लेकिन आचार्य चाणक्य कुछ ऐसी महिलाओ के बारें में बताते है जिनसे दूर रहना चाहिए नहीं तो बर्वादी को कोई रोक नहीं सकता है। आइए जानते है ऐसी ही महिलाओं के बारे में -

Advertisment

आचार्य ने मुख्यतः इन चार अवगुणों वाली स्त्रियों से दुरी बनाने की बात कहीं है।

अहंकार में लिप्त महिला से

आचार्य चाणक्‍यनीति शास्त्र में बताते है कई अहंकार किसी के लिए भी सही नहीं है। चाहे वो स्त्री हो या पुरुष हो ये हर किसी के लिए ही घातक रहता है। आचार्य के अनुसार अगर किसी स्‍त्री में है तो उससे मां सरस्‍वती और मां लक्ष्‍मी दोनों नाराज रहती हैं।आप यदि ऐसी औरत के संपर्क में रहते है तो आप को बड़ी हानि हो सकती है। क्योंकि ऐसी महिलाएं अपने ज्ञान-बुद्धि का उपयोग कर पाती है वो अहंकार के मद में चूर होकर घर की सुख-समृद्धि को पूरी तरह से नष्ट कर देती है।

लालची महिला से

चाणक्य कहते है कि यदि लालच कि भावना किसी के भी अंदर आ जाए तो न सिर्फ़ वो बर्वाद बल्कि वह अपने आसपास के लोगों को भी बर्वाद कर देता है। यदि ऐसी ही कोई लालची महिला आपके घर में हो तो वह पुरे घर को तबाह कर देती है।

Advertisment

अज्ञानी /अशिक्षित महिला से

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में लिखा है कि शिक्षा स्वयं के और पुरे समाज में बदलाव लेन के लिए बहुत जरुरी होती है। अशिक्षित होना सबसे बड़ा अभिशाप है। अशिक्षत महिला न खुद में कोई बदलाव ला सकती है न ही वह समाज के लिए कुछ योगदान कर सकती है। शिक्षा के अभाव में इनके अंदर कई तरह के ऐसे अवगुण घर कर सकते हैं जो घर के साथ-साथ समाज पर तक असर डालती है।

झूठ बोलने वाली महिला से

आचार्य चाणक्य कहते है कि झूठ बोलना एक ऐसा अवगुण है जो की इंसान की बर्वादी का सबसे बड़ा करण बन जाता है। आचार्य कहते हैं कि जो महिलाए झूठ बोलती हैं, वे अपने परिवार को कभी भी धोख दे सकती है। झूठ बोलने वाली महिलाओं पर विश्वास नहीं किया जा सकता है कि वह क्या सच बोल रही है क्या झूठ बोल रही है ,ऐसी महिलाओं से दूरी बनाना ही सही है नहीं तो ये घर की बर्वादी का कारण बन जाती है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें