/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Champai-Soren.webp)
Champai Soren said he gone Delhi personal work His grandson glasses broken Delhi repaired Hindi News
Champai Soren: झारखंड की सियासत में भूचाल लाने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के दिग्गज नेता चंपई सोरेन दिल्ली से वापस अपने निवास स्थान सरायकेला पहुंच गए हैं। बीते कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह जेएमएम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है। बता दें कि सरायकेला पहुंचने पर चंपई सोरेन ने कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली गए थे।
पत्रकारों ने जब Jharkhand के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अगले राजनीतिक कदम के बारे में उनसे पूछा, तो चंपाई दा ने कहा कि उहोंने जो दिल का दर्द बयां किया है, वहीं तक आपलोग रहिए। दिल्ली वो निजी काम से गये थे। चश्मा भी बनवाना था।#ChampaiSoren#JMMpic.twitter.com/OTyUKzu9Hj
— Vivekanand Singh Kushwaha (@Journo_vivek) August 20, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को फ्लाइट से दिल्ली से कोलकाता पहुंचे और फिर वहां से सड़क मार्ग से होते हुए अपने पैतृक गांव सरायकेला पहुंचे। चंपई सोरेन ने कहा कि वह अपने सोशल मीडिया पर किए गए भावुक पोस्ट पर अभी भी कायम हैं। वहीं, दिल्ली जाने के सवाल पर चंपई सोरेन ने कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली गए हुए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और पोता दिल्ली में ही रहते हैं वहां पोते का चश्मा टूट गया था, जिसे वह बनवाने के लिए दिल्ली गए हुए थे।
क्या जेएमएम में रहेंगे चंपई?
चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री बने रहने के दौरान अपमान सहने की बात कहने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह इसके बावजूद JMM में बने रहेंगे या फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे? इसपर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
अपने पैतृत गांव सरायकेला पहुंचने के बाद उन्होंने यह तो साफ कर दिया है कि वह फिलहाल राजनीति से संन्यास लेने के मूड में बिल्कुल नहीं है, जिसके बाद उनके पास दोनों विकल्प शेष हैं। बता दें कि कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि चंपई सोरेन कुछ भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि वह कमल का दामन थामते हैं या नहीं।
संगठन खड़ा कर सकते हैं चंपई
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के अलावा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपना खुद का संगठन खड़ा कर सकते हैं, जो कोल्हान क्षेत्र में मुख्य रूप से सक्रिय होगा। हालांकि, संगठन खड़ा करने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है, जिसके बाद माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, खबरें हैं कि रांची या फिर जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान चंपई सोरेन पार्टी में शामिल करवाया जा सकता है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1825809386587172893
इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोल्हान क्षेत्र के विधायकों को एकजुट करने की कवायद शुरू कर दी है। यह माना जा रहा है कि कोल्हान क्षेत्र के कई सीटों पर चंपई सोरेन का बड़ा असर है, ऐसे में हेमंत सोरेन पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: आरक्षण को लेकर भारत बंद का ऐलान, सुबह 6 से शाम 8 बजे तक रहेगा बंद; राजधानी में खुले रहेंगे बाजार!
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें