Advertisment

Navratri Ashtami: कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी, 5 या 6 अप्रैल, यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त, अष्टमी का महत्व, उपाय

Navratri Ashtami 2025 kab hai: कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी, 5 या 6 अप्रैल, यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त, अष्टमी का महत्व, उपाय Chaitra Navratri 2025 Ashtami Kab Hai date tithi upay durga saptashati path vidhi astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Chaitra-Navratri-2025-Day-8-Maha-Ashtami-Tithi-Kab-hai

Chaitra-Navratri-2025-Day-8-Maha-Ashtami-Tithi-Kab-hai

Chaitra Navratri 2025 Ashtami Kab Hai Date Tithi Muhurat: 30 मार्च से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि की समाप्ति 6 अप्रैल को रामनवमीं तिथि के साथ हो रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि कब है 5 या 6 अप्रैल, इस दिन का महत्व क्या है। अष्टमी तिथि कब से कब तक रहेगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से।

Advertisment

इस दिन है चैत्र नवरात्रि 2025 की महा अष्टमी

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि में चौथ और पंचमी साथ में रही। जिसके चलते नवरात्रि नौ नहीं बल्कि आठ दिन की आई हैं। 3 अप्रैल को छठ तिथि और चार अप्रैल को सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद 5 अप्रैल को अष्टमी और 6 अप्रैल को राम नवमीं तिथि होगी।

महाअष्टमी तिथि का मुहूर्त कब से कब तक रहेगा

अष्टमी तिथि 4 अप्रैल की रात 8:12 मिनट से शुरू होकर 5 अप्रैल की शाम 7:26 तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार अष्टमी तिथि 5 अप्रैल को ही मनाई जाएगी।

चैत्र नवरात्रि की तिथियां (Chaitra Navratri Tithi Date)

30 मार्च: प्रतिपदा तिथि

31 मार्च: द्वितीया तिथि

1 अप्रैल: तृतीया तिथि

2 अप्रैल: चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ

3 अप्रैल: छठ तिथि

4 अप्रैल: सप्तमी तिथि

5 अप्रैल: अष्टमी तिथि, महाष्टमी, दुर्गा अष्टमी तिथि

6 अप्रैल: जवारे विसर्जन, महानवमीं तिथि

दुर्गा सप्तशती में पहले कौन सा पाठ करना चाहिए?

पंडितों के अनुसार दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के दो नियम (Durga Saptashati Path In Hindi) या कहीं क्रम होते हैं।

Advertisment

पहला क्रम षडंग क्रम (Shadang Kram) कहलाता है। दूसरा क्रम सामान्य क्रम कहलाता है।

दुर्गा सप्तशी पाठ किस दिन करना चाहिए

वैसे तो दुर्गा अष्टमी का पाठ नौरात्रि के नौ दिनों तक करना चाहिए। पर अगर आप प्रतिदिन इस पाठ को नहीं कर पा रहे हैं तो दुर्गा सप्तशति का पाठ अष्टमी (Ashtami Tithi), नवमीं (Navmi Tithi), चतुर्दशी (Chaturdashi Tithi) को किया जा सकता है। वो इसलिए क्योंकि मां दुर्गा (Maa Durga) को ये तीन दिन बेहद पसंद हैं।

ये हैं दुर्गा सप्तशति पाठ का षडंग क्रम

  • पाठ के सबसे पहले दुर्गा कवच (Durga Covach) करना चाहिए।
  • इसके बाद अर्गला स्त्रोत (Argal Strotram) किया जाता है।
  • तीसरे क्रम में कीलक स्त्रोतम् ​(Keelas Strotram) करना चाहिए।
  • इसके बाद 108 बार नर्वाण मंत्र (Navarna Mantra) का जाप करना चाहिए।
  • इसके बाद मां दुर्गा सप्तशति पाठ (Durga Saptashati Path ke Niyam) के पूरे 13 अध्याय पढ़ना चाहिए।
  • इसके बाद फिर 108 बार नर्वाण मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • इसके बाद देवी जी के तीन रहस्य मूर्ति, प्राधनिक और वैकृतिक रहस्य किया जाना चाहिए।
Advertisment

दुर्गा सप्तशति पाठ का सामान्य क्रम

दूसरा क्रम भी आम भक्तों द्वारा किया जा सकता है। इसमें पहले कवच, अर्गला और कीलक का पाठ किया जाता है।

सामान्य रूप से क्या हैं दुर्गा सप्तशति के नियम

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पाठ करने से पहले इसके बाद 108 बाद नवार्ण मंत्र (Navarna Mantra) का जाप करना चाहिए।

इसके बाद फिर 13 अध्याय, फिर 108 नवार्ण मंत्र का पात, इसके बाद रात्रि सूक्त, देवी सूक्त का पाठ किया जाता है।

Advertisment

करना न भूलें सिद्ध मंत्र का जाप

जब दुर्गा सप्त​शति का पाठ किया जाता है। तो इसके पीछे कुछ माँ दुर्गा के सिद्ध मंत्र (Maa Durga ke Sidhha Mantra) दिए गए हैं। जिसमें रोग नाश के लिए, भय मुक्ति के लिए , सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र आदि शामिल हैं। व्यक्ति को अपनी कामना अनुसार जरूर करना चहिए।

दुर्गा सप्तशति पाठ के तीन क्रम कौन से हैं

1 . पहला षडंग क्रम

2. दूसरा सामान्य क्रम

3. तीसरा संपुटित सप्तशति पाठ

क्या होता है संपुटित पाठ

संपुटित पाठ, पाठ और जप का एक तरीका होता है। जिसमें जाप किए जाने वाले मंत्र को बीच-बीच में तीन बार किया जाता है। इसका भी एक क्रम होता है।

मान लीजिए किसी मंत्र को पाठ के बीच में किया जा रहा है तो उसके पहले ॐ (Om) बोला जाता है फिर उस मंत्र के बीच में और बाद में दो बार ॐ, ॐ बोला जाएगा।

संपुटित पाठ (Samputit Path) बेहद कठिन प्रक्रिया होती हैं इसी कारण इसे करने के लिए पंडित ज्यादा दक्षिणा भी लेते हैं। इसे करने में बड़ी सावधानी भी रखनी होती है। पाठ का तीसरा क्रम सबसे ​कठिन का क्रम होता है।

इस क्रम में समय काफी लगता है। साथ ही आम व्यक्ति को करने की बजाय इसे किसी विद्वान पंडित से कराना चाहिए।

नवरात्रि में हवन

नवरात्रि में (Maha Ashtami 2024 Upay) मां दुर्गा सप्तशति का पाठ करने के बाद हवन करना बेहद जरूरी होता है। हवन के साथ ही पूजा की पूर्णाहूति होती हैं। हवन करने का सही तरीका अपनाकर आप मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें। बंसल न्यूज (Bansal News) इसकी पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में कलश स्थापना में दीपक घी का दीपक जलाना चाहिए या तेल का, कौन सा होता है ज्यादा शुभ

chaitra navratri 2025 Navratri Ashtami 2025 Kab Hai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें