Advertisment

Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog : महाअष्टमी पर चार राजयोगों का महासंयोग, 30 साल बाद ये होंगे स्वराशि में, राशियों पर प्रभाव

Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog : महाअष्टमी पर चार राजयोगों का महासंयोग, 30 साल बाद ये होंगे स्वराशि में, राशियों पर प्रभाव chaitra-navratri-2023-maha-sanyog-maha-sanyog-of-four-raja-yogas-on-maha-ashtami-after-30-years-it-will-be-in-swarashi-effect-on-zodiac-signs-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog : महाअष्टमी पर चार राजयोगों का महासंयोग, 30 साल बाद ये होंगे स्वराशि में, राशियों पर प्रभाव

नई दिल्ली।Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog नवरात्रि के नौ दिन हर तरह से खास माने जाते हैं। ऐसे में अष्टमी Maha Ashtami Tithi 2023 का दिन कुल देवी पूजन और कन्या पूजन के लिए बेहद खास होता है। इन खास कारणों के अलावा इस बार की चैत्र नवरात्रि और अधिक विशेष होने जा रही हैं। वो इसलिए क्योंकि इस दिन ग्रहों के विशेष योग इस नवरात्रि को और अधिक खास बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें Kanya Pujan 2023 तो इस दिन 30 साल बाद ऐसा संयोग बनने जा रहा है जब शनि अपनी स्वराशि कुंभ में रहेंगे। तो वहीं 12 साल बाद गुरू भी अपनी स्वराशि में होंगे।

Advertisment

ये दो ग्रह होंगे स्वराशि में - Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार ये 30 साल बाद ऐसा योग बनने जा रहा है जब न्याय के देवता शनि महाअष्टमी पर अपनी स्वराशि यानी कुंभ में रहेंगे। तो वहीं 12 साल बाद देव गुरू वृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर इन ग्रहों का विशेष लाभ मिलने वाला हैं

ये चार राजयोग होंगे खास - Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार महाअष्टमी पर चार ऐसे विशेष राजयोग बन रहे हैं जो इस पूजन को बेहद खास बनाने वाले हैं। जी हां इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के चलते केदार, हंस, मानव्य और महाभाग्‍य जैसे राजयोगों का महासंयोग भी बन रहा है। महाअष्‍टमी पर एक साथ 4 राजयोग बनना कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल देगा।

Chaitra Navratri 2023 Havan Kund : मां दुर्गा के हवन में किस आकार का हवन कुंड करना चाहिए उपयोग, चोकोर, त्रिकोण या फिर गोल

Advertisment

इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत - Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog

मिथुन राशि: Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog effect mithun rashi 
अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपके लिए अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। जी हां इस राशि वालों को 29 मार्च का दिन बेहद शुभ फल देगा। अगर ये लोग प्रेम प्रसंग में है तो इनके जीवन में बहार आ सकती है। तो वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह के प्रबल योग बनेंगे। साथ ही इनके जीवन में नौकरी पेशाा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। तो वहीं व्‍यापारियों को लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

कर्क राशि - Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog Effect kark rashi 
इस बार की महाष्टमी कर्क राशि वालों के जीवन में बड़ी खुशियां लेकर आएगी। समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा। तो वहीं आपको नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक रूप से भी आपके लिए ये समय बेहद खास रहने वाला है। नई नौकरी के साथ-साथ प्रमोशन और इंक्रीमेंट के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से दिन बेहद खास रहेगा। जीवन में खुशियाें की बहार आएगी।

Guru Asta 2023 : बहुत जल्द अस्त होने वाले हैं गुरू, ये 6 राशियां होंगी प्रभावित

Advertisment

कन्या राशि - Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog Effect Kanya Rashi 
यदि आपकी राशि कन्या है तो आपको बता दें महाअष्‍टमी पर बन रहा ग्रहों का महासंयोग आपको जीवन में खूब उन्‍नति कराने वाला होगा। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन के योग बनेंगें। सैलरी बढ़ेगी। तो वहीं बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। व्‍यापारी वर्ग बड़ा मुनाफा कमाएंगे।

मीन राशि - Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog Effect Meen Rashi 
मीन राशि वाले भी इस दौरान पद, पैसा और प्रतिष्ठा तीनों पाएंगे। इस दौरान बन रहा ये राजपद योग नौकरी करने वालों को बड़ा पद दिला सकता है। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। तो वहीं राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष शुभ है।

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर नहीं बजेगी शहनाई, अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी नहीं कर पाएंगे शादी, पंडितों ने बताया बड़ा कारण

Advertisment

Kanya Pujan 2023 : कन्या भोजन के तुरंत बाद क्यों नहीं करनी चाहिए सफाई, जानें कन्या भोजन से जुड़ी जरूरी बातें

MP Breaking News Astrology Religion News jyotish shashtra Astami Tithi Mahasanyog Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog guru in meen shani in kumbh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें