Advertisment

पांढुर्णा में व्यापारी के घर 20 तोला सोना लेकर उड़े नकाबपोश: चड्‌डी-बनियान पहने घर में 7 चोर, मोबाइल फोन भी लेकर भागे

MP News: पांढुर्णा जिले के सौंसर के पॉश इलाके में तड़के 3.30 बजे कपास व्यापारी के घर डकैती हो गई. 7 नकाबपोश ग्रिल काटकर घर में घुसे.

author-image
Rohit Sahu
पांढुर्णा में व्यापारी के घर 20 तोला सोना लेकर उड़े नकाबपोश: चड्‌डी-बनियान पहने घर में 7 चोर, मोबाइल फोन भी लेकर भागे

MP News: पांढुर्णा जिले के सौंसर के पॉश इलाके में तड़के 3.30 बजे कपास व्यापारी के घर डकैती हो गई. 7 नकाबपोश ग्रिल काटकर घर में घुसे. व्यापारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर 20 तोला सोना, एक किलो चांदी की ज्वेलरी और 25 हजार रुपए कैश निकाल लिए.

Advertisment

किचन से घर में घुसे और दंपति को उठाया

पुलिस के मुताबिक बदमाश मकान में किचन की ग्रिल काटकर घुसे. उन्होंने अंदर से बंद दरवाजे को खोला और सभी आरोपी किचन से बेडरूम में पहुंच गए. जहां उन्होंने सो रहे सावल दंपति को उठाया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। लॉकर की चाबी ली और जेवर और नकदी निकाल लिए. लुटेरों ने उन्हें धमकी दी कि यदि पुलिस को बताने की कोशिश करी तो जान से मार डालेंगे.

घर में अकेले थे दंपति

इस मामले को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि घर पर राजेंद्र सांवल दंपति अकेले थे. वहीं परिवार के राजेंद्र राठी के अनुसार उनके बेटा बहू नागपुर में रहते हैं. घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे. ऐसे में आरोपी ने दोनों दंपती को बंधक बनाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी तो उनके मोबाइल फोन लेकर भाग गए. राजेंद्र ने पड़ोसी की मदद से पुलिस को जानकारी दी.

चड्डी-बनियान की गैंग पर आशंका

पुलिस के मुताबिक इस वारदात को बिहार के चड्ढी-बनियान गिरोह ने अंजाम दिया है. क्योंकि आरोपी चड्डी-बनियान पर थे और वे बिहारी भाषा में आपस में बात कर रहे थे. वहीं रेकी कर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें