Advertisment

CGPSC News: 27 जून को होगी CGPSC सिविल जज मुख्य परीक्षा,एडमिट कार्ड हुए जारी

CGPSC Admit Card 2023: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा का...

author-image
Bansal news
CGPSC News: 27 जून को होगी CGPSC सिविल जज मुख्य परीक्षा,एडमिट कार्ड हुए जारी

CGPSC Admit Card 2023: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in  से CGPSC सिविल जज मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सिविल जज मुख्य परीक्षा में वे ही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने सीजीपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स(CGPSC Pre) परीक्षा पास की है।

Advertisment

27 जून को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC सिविल जज मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी महीने करने जा रहा है, परीक्षा 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 521 उम्मीदवार भाग लेंगे। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन CGPSC सिविल जज मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

पदों की संख्या 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC सिविल जज भर्ती 2023 प्रक्रिया के जरिए सिविल जज के 48 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्तियां राज्य के लोअर कोर्ट(Lower Court) में की जाएंगी।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर ‘VIEW/PRINT ONLINE ADMIT CARD OF CIVIL JUDGE (MAINS) EXAM-2022' पर क्लिक करें। ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें। डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं। CGPSC पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें: 

MODI YATRA: प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की यात्रा से पहले लोगों में गजब का उत्साह, निकाली जा रहीं है रैली

India Weather Update: सिक्किम में भारी बारिश से 100 मकान क्षतिग्रस्त, स्कूलों में छुट्टी घोषित, जानिए कैसा है राज्यों का हाल

Advertisment

UP IPS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों के किए ट्रांसफर

UP NEWS : गंगा एक्सप्रेसवे दिसंबर 2024 तक होगा पूरा, योगी ने बुंदेलखंड को भी दो नए लिंक प्रोजेक्ट की सौगात

CG news chattisgarh news chattisgarh CGPSC CGPSC Mains
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें