Advertisment

CG Weather Update: बदला मौसम, इन जिलों में आज भी होगी बारिश, धान खरीदी केंद्रों को लेकर CM बघेल ने दिए निर्देश

CG Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आज भी होगी बारिश, बारिश से धान को सुरक्षित रखने के लिए CM बघेल ने दिए निर्देश

author-image
Preeti Dwivedi
CG Weather Update: बदला मौसम, इन जिलों में आज भी होगी बारिश, धान खरीदी केंद्रों को लेकर CM बघेल ने दिए निर्देश

cg weather Update: एमपी की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट बदली है। सीजी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई इलाकों में अच्छी ठंड का असर नहीं दिखाई दिया है। हालांकि अब आने वाले दिनों में ठंड का असर देखने को मिलने लगेगा। अधिकतर शहरों में पारा 30 डिग्री से नीचे आने के कारण अब ठंड का असर दिखाई देने लगा है। तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.1 सेल्सियस पर आ गया है।

Advertisment

वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी ठंड नहीं है। हालांकि वातावरण में नमी होने के कारण ठंड रहेगी। इससे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। बस्तर संभाग के एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आने लगा है। रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की धूप के बीच बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहे सकते हैं। मौसम की बदलती रंगत के बीच तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव देखा रहा है।

रायपुर में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आने के कारण अब दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दो-चार दिनों में दिन में ठंड का असर बना रहेगा। वहीं रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से ठंड का असर कम हो सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Advertisment

cg-weather-update

बारिश को लेकर सीएम बघेल ने दिए निर्देश

प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा है। प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।

धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए । धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

आज और कल हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सीजी में आज और कल यानि 27 और 28 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि हिमालय में बर्फबारी के चलते पूरे सीजी में ठंड का असर दिखाई देगा।

Advertisment

सीजी के प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर - अधिकतम तापमान 30.2 - न्यूनतम तापमान 18.1

बिलासपुर - अधिकतम तापमान 28.6 - न्यूनतम तापमान 15.6

पेंड्रा रोड - अधिकतम तापमान 27.8 - न्यूनतम तापमान 12.4

अंबिकापुर - अधिकतम तापमान 27.5 - न्यूनतम तापमान 09.8

जगदलपुर - अधिकतम तापमान 31.0 - न्यूनतम तापमान 17.4

दुर्ग - अधिकतम तापमान 31.2 - न्यूनतम तापमान 16.0

राजनांदगांव - अधिकतम तापमान 30.0 - न्यूनतम तापमान 17.8

दुर्ग में सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो सीजी के दुर्ग में दिन का सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 27.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में ही सबसे कम तापमान न्यूनतम तापमान 09.8 रहा।

Search Terms: cg weather update, cg 27-28 nov weather, today cg weather, cg breaking news

CG Breaking News CG weather update cg 27-28 nov weather today cg weather
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें