Advertisment

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: सर्द हवाओं से गिरेगा इन शहरों का तापमान, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का दौर जारी है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

author-image
Shashank Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का दौर जारी है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, खासकर नारायणपुर जैसे इलाकों में, जहां तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की संभावना जताई है।

Advertisment

तापमान में 2 डिग्री तक हो सकती है गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बस्तर संभाग में भी ठंड का प्रभाव 19 जनवरी तक बना रहेगा, इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और यातायात पर असर पड़ सकता है।

राजधानी में ठंड का असर

दुर्ग में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ऊंचा तापमान रहा। वहीं, बस्तर संभाग का नारायणपुर में सबसे ठंडा मौसम रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी (CG Weather Update) रायपुर में भी ठंड का असर दिख रहा है, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिलासपुर और सरगुजा में तापमान में उतार-चढ़ाव

शुक्रवार को बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जिससे रात में ठंड का अहसास कम रहा। हालांकि, दिन के समय अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों ने ठंड महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

Advertisment

सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज पूरे दिन कोहरा छाया रहने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कमी के बाद उत्तरी दिशा से ठंडी हवाएं फिर से चलने लगी हैं, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है, जिसके बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है। शुक्रवार को सरगुजा जिले में 9.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वाहन चलाते समय रहें सतर्क

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। खासकर सुबह के समय कोहरा छाए रहने से सड़कों पर धुंधलापन हो सकता है, जिससे लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हो सकती है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और कोहरे में वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG Transfer : राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले, वेदव्रत सिरमौर पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक, पटेल डिप्टी TC बने

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में ठंड का यह दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग (CG Weather Update) की चेतावनी के मद्देनजर सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: Weather of MP: सर्द हवाओं से ठिठुरा एमपी, भोपाल में कोल्ड डे अलर्ट, इंदौर-ग्वालियर समेत इन शहरों में छाए रहेंगे बादल

Advertisment
CG weather update raipur weather durg news cg Bilaspur Cold wave
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें