Advertisment

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से अगले 24 घंटे में मानसून की विदाई तय, फिर कुछ दिन सामान्य रहेगा मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से अगले 24 घंटे में मानसून की विदाई तय, फिर कुछ दिन सामान्य रहेगा मौसम CG Weather Update monsoon withdrawal october 2025 hindi News bps

author-image
BP Shrivastava
CG Weather Update

CG Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ से अगले 24 घंटों में मानसून की पूरी तरह वापसी तय मानी जा रही है। आज यानी 16 अक्टूबर से प्रदेश में वर्षा की एक्टिविटी तेजी से कमी आने की संभावना है।

Advertisment

प्रदेश से मानसून विदाई की पूरी तैयारी

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लगभग समाप्ति की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी हो जाएगी। इसके बाद बारिश का सिलसिला थम जाएगा और राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन में उमस भरा मौसम देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग क्या कहता है ?

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की वापसी रेखा अब कारवार, कलबुर्गी, निजामाबाद, कांकेर, चांदबाली, 21.0°N/90.0°E, 22.0°N/95.0°E और 23.0°N/98.0°E से होकर गुजर रही है। अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के शेष क्षेत्रों से भी मानसून की विदाई के पूरे आसार हैं।

अंबिकापुर का टेम्प्रेचर सबसे कम रहा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 18.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

Advertisment
Southwest monsoon retreat imd forecast chhattisgarh weather update Chhattisgarh rainfall news Chhattisgarh monsoon withdrawal CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें