Advertisment

CG Weather Update: बस्तर में ठहरा मानसून, अन्य 10 जिलों में बारिश संभव, राजधानी में फिर 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की धीमी चाल के कारण अगले 4-5 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना, बाकी हिस्सों में उमस और गर्मी बरकरार रहेगी।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh (CG) Weather Update

Chhattisgarh (CG) Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में समय से पहले मानसून की एंट्री के बाद मौसम में थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। बस्तर क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां ठहर गई हैं और प्रदेश के अन्य हिस्सों में अब एक बार फिर से तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Advertisment

बता दें कि हफ्तेभर से मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दरअसल, मानसून को आगे पुश करने वाले मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश, राजनांदगांव सबसे गर्म

इस बीच मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट (CG Weather Update) जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है।

अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की स्थिति की बात करें शुक्रवार को बस्तर में 10 MM, महासमुंद में 20 MM, जशपुर में 10 MM, और कोरिया में 10 MM बारिश हुई है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.4°C रहा।

Advertisment
प्रदेश के बदलते तापमान को दो इंफोग्राफिक से समझिए

2025-06-06

2025-06-05

बदलते हवा के पैटर्न से कमजोर पड़ी मानसूनी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के पैटर्न में बदलाव हुआ है, जिससे अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। उन्होंने बताया कि ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव फिलहाल उत्तरी कर्नाटक, मराठवाड़ा और तेलंगाना क्षेत्रों पर बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां धीमी हो गई हैं।

बस्तर में बारिश की संभावना, बाकी हिस्सों में उमस और गर्मी

मौसम विभाग (CG Weather Update) के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में अगले 4–5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी के साथ तापमान बढ़ने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh CGIT Admission 2025: छत्तीसगढ़ में मिलेगी IIT जैसी तकनीकी शिक्षा, 4 जिलों में इसी साल से CGIT की शुरुआत

Advertisment

रायपुर का मौसम रहेगा गर्म, बादलों की आंशिक मौजूदगी संभव

राजधानी रायपुर में भी आज आकाश में आंशिक मेघमय स्थिति रह सकती है। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 28°C के आसपास बने रहने की संभावना है। गर्मी और उमस के बीच राहत की बारिश फिलहाल दूर दिखाई दे रही है।

मानसून की दस्तक भले ही समय से पहले हुई, लेकिन उसका प्रभाव थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। ऐसे में नागरिकों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  CG Atishesh Shikshak News: 13709 शिक्षकों का समायोजन पूरा, देखें आपके जिले में कितने शिक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

Advertisment
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 
CG weather update chhattisgarh monsoon news Raipur Weather Today मानसून छत्तीसगढ़ 2025 CG rain forecast Bastar Weather Report HP Chandra IMD CG Temperature Today
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें