Advertisment

CG Weather Update: तापमान में लगातार गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और कड़ाके की ठंड  पढ़ रही है। बर्फीली हवाओं की वजह ठंड से बढ़ी है।

author-image
Bansal News
CG Weather Update: तापमान में लगातार गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और कड़ाके की ठंड  पढ़ रही है। बर्फीली हवाओं की वजह ठंड से बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हुए हैं। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है।

Advertisment

रात को और सुबह कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया है। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 11.6, दुर्ग में 10.0 डिग्री, जगदलपुर में 9.4, पेंड्रा में 9.4 और रायपुर में 12.3 डिग्री दर्ज किया है।

IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों, जिनमें अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं, आइए जानते हैं आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।

रायपुर (Raipur Weather)

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 28 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Advertisment

अम्बिकापुर (Ambikapur weather update)

अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 तक हो सकता है। सबसे ज्यादा अम्बिकापुर में ही ठंड देखने को मिली है। यहां सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके दिन में भी ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है।

जगदलपुर (Jagdalpur weather update)

जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन रात को ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी।

बिलासपुर (Bilaspur weather update)

बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Advertisment

दुर्ग (Durg weather update)

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह कोहरा/धुंध और दिन में थोड़ी ठंड महसूस करने की उम्मीद है।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

Advertisment
weather update CG weather update raipur weather update ambikapur weather update bilaspur weather update durg weather update jagdalpur weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें