Advertisment

CG Weather Update: अंबिकापुर में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG Weather Update: प्रदेश में मौसम ठंडा बना हुआ है। हवा में 60 फीसदी नमी दर्ज की गई है। अगले दो दिन में 3 डिग्री तक पारा और गिर सकता है।

author-image
Bansal News
CG Weather Update: अंबिकापुर में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG Weather Update: प्रदेश में मौसम ठंडा बना हुआ है। हवा में 60 फीसदी नमी दर्ज की गई है। अगले दो दिन में 3 डिग्री तक पारा और गिर सकता है। हवा की दिशा बदलने से दिन का तापमान भी गिरने लगा है। रात में और ठंड बढ़ने की संभावना है। अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला रहा, यहां 6.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान देखा गया। वहीं पेंड्रारोड में 9.2, राजनादगांव में 11.5, दुर्ग में 11.2, रायपुर में 13.8, जगदलपुर में 13.4, बिलासपुर में 13.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया।

Advertisment

IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों, जिनमें अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं, आइए जानते हैं आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।

रायपुर (Raipur Weather)

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 25 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

अम्बिकापुर (Ambikapur Weather)

अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 तक हो सकता है। अम्बिकापुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके दिन में भी ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisment

जगदलपुर (Jagdalpur Weather)

जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन रात को ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी।

बिलासपुर (Bilaspur Weather)

बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दुर्ग (Durg Weather)

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह कोहरा/धुंध और दिन में थोड़ी ठंड महसूस करने की उम्मीद है।

Advertisment

प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

State Mourning: मध्य प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित, कुवैत के शासक के निधन पर दुख

Indore News: इंदौर में आज एनआरआई समिट, 40 देशों के अप्रवासी इंदौरी होंगे शामिल

Advertisment

Libya News: लीबिया में प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, दर्दनाक हादसे में गई 60 से ज्यादा की जान

MPPSC EXAM 2023: प्रदेश में MPPSC प्रीलिम्स की परीक्षा आज, 14 हजार 823 परीक्षार्थी होगें शामिल

Indore News: रेलवे-पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, ऐसे सामने आया सच

weather update CG weather update chhattisgarh weather update raipur weather update ambikapur weather update bilaspur weather update durg weather update jagdalpur weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें