Advertisment

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, आज कुछ हिस्‍सों में बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज कुछ हिस्‍सों में बारिश के आसार बने हुए हैं, आंधी भी चल सकती है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, आज कुछ हिस्‍सों में बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

   हाइलाइट्स

  • 14 फरवरी तक प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश होगी
  • आंधी और बारिश से फसलों को होगा नुकसान
  • छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों में फिर ठंड बढ़ी
Advertisment

रायपुर। CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में बारिश होने की संभावना है।

बारिश की आशंका के साथ ठंड भी बढ़ सकती है। छत्‍तीसगढ़ से अभी ठंडी का अहसास खत्‍म नहीं हुआ है, इधर फिर से ठंडी का दौर लगभग एक सप्‍ताह तक लौटने की संभावना है।

12 फरवरी को प्रदेश (CG Weather Update) के अलग-अलग हिस्‍सों समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा कुछ हिस्‍सों में ठंड बढ़ेगी और बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

वहीं रायपुर में सुबह के समय कोहरा, धुंध रहेगी। इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रायपुर में न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

संबंधित खबर: PNB Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में निकली इन पदों पर भर्ती, बस इतना है आवेदन शुल्क

   प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में 14 तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर समेत प्रदेश (CG Weather Update) का मौसम बदल सकता है। साथ ही 14 फरवरी तक प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश के

Advertisment

आसार बने हुए हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्‍त हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है।

   फसलों को हो सकता है नुकसान

अचानक से छत्‍तीसगढ़ (CG Weather Update) में हुए मौसम में बदलाव के कारण अब किसानों की चिंता बढ़ गई है।

सोमवार को छत्‍तीसगढ़ (CG Weather Update) के कुछ हिस्‍सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश की आशंका से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

Advertisment

इस समय रबी सीजन की फसलों में फलियां बन रही है। कुछ फसलें पकने वाली है। ऐसे में बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो सकता है।

कृषि विभाग ने किसानों के लिए सामयिक सलाह जारी की है। विभाग ने किसानों से सब्जियों में कीट-रोगों के प्रति नियमित निगरानी करने कहा है।

संबंधित खबर:MP News: भाजपा विधि प्रकोष्ठ का पीएम को पत्र, कहा- राम मंदिर का केस लड़ने वाले वकील के.परासरण देश का अगला राष्ट्रपति बनाया जाए               

इस तरह रहेगा प्रमुख शहरों का मौसम

  • छत्‍तीसगढ़ (CG Weather Update) के रायपुर में आज सुबह कोहरा, धुंध छाया रहा। दिन के समय में आंशिक रूप में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को रायपुर में न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
  • अंबिकापुर में आज मौसम साफ रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश और आंधी की संभावना है। यहां आज का न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर (CG Weather Update) में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि बारिश और आंधी की संभावना है। यहां न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • पेंड्रा में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे। यहां न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर (CG Weather Update) में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • राजनांदगांव (CG Weather Update) में मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह के समय कोहरा है। यहां दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • दुर्ग में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें