Advertisment

CG Weather Update: ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के प्रकोप से तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश में आज का मौसम शुष्क रहेगा।

author-image
Bansal News
CG Weather Update: ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के प्रकोप से तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश में आज का मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात के समय अधिक ठंड पड़ रही है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण पुरे प्रदेश में ठंड का प्रभाव अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है।

Advertisment

मौसम विभाव के पूर्वानुमान के मुताबिक बीच बारिश होने के आसार बहुत कम है, लेकिन दिन में बादल छा सकते हैं।

IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों, जिनमें अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कुछ इस प्रकार का मौसम रहने का पूर्वानुमान है।

रायपुर (Raipur Weather)

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 26 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Advertisment

बिलासपुर (Bilaspur Weather)

बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दुर्ग (Durg Weather)

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह धुंध के साथ कोहरा छा सकता है। साथ ही दिन में थोड़ी ठंड महसूस करने की उम्मीद है।

अम्बिकापुर (Ambikapur Weather)

अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 तक हो सकता है। अम्बिकापुर में भी सुबह धुंध के साथ कोहरा छा सकता है। इसके दिन में भी ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisment

जगदलपुर (Jagdalpur Weather)

जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन रात को ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी।

आज छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क करने की उम्‍मीद है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

MP कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्‍म, सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

Bhopal News: एक्शन में सीएम मोहन, अचानक निरीक्षण करने पहुंचे हमीदिया हॉस्पिटल, मरीजों से बात कर लिया फीडबैक

Advertisment

MP News: मप्र मंत्रिमंडल के नामों पर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली में कल फिर होगी बैठक

Delhi News: कांग्रेस के डोनेट फॉर देश अभियान का डोमने बीजेपी ने खरीदा, सर्च पर खुल रहा BJP का पेज

CG News: साय कैबिनेट का विस्‍तार कल, इन्हें मिल सकती है जगह  

CG news CG weather update CG today weather
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें