Advertisment

CG Weather Update: उत्‍तर-पश्चिम में द्रोणिका का प्रभाव, दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, ऐसा रहेगा आज का तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार, ठंडी हवाओं के चलते गर्मी से थोड़ी राहत.

author-image
Harsh Verma
CG Weather Update: आज बिलासपुर, सरगुजा समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं

   हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार
  • बारिश और ठंडी हवाओं के चलते गर्मी से राहत
  • प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कोरबा क्षेत्र का रहा
Advertisment

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं. साथ ही आज से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती हैं. बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी. शनिवार को सबसे अधिक तापमान कोरबा में दर्ज किया गया तो वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 

छत्‍तीसगढ़ में मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो रहा है। इसका असर पांच दिनों तक रहेगा। हालांकि अभी अगले दो दिनों तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस बीच कई जिलों में हल्‍की और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज से 14 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का संकेत है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि उत्‍तर-पश्चिम में द्रोणिका का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके चलते छत्‍तीसगढ़ में मौसम बदला है। 

   आज कई इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सरहदी क्षेत्रों में अभी भी 3 सिस्टम बने हुए हैं. जिसके चलते आज (CG Weather Update) सरगुजा संभाग में अंधड़ चलने, बिजली गिरने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं. साथ ही कल यानी 13 मई को भी सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बादल गरजने के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है.

Advertisment

   सबसे अधिक तापमान कोरबा में किया गया दर्ज

शनिवार को प्रदेश भर में सबसे अधिक तापमान कोरबा में और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया. AWS कोरबा में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. तो वहीं अंबिकापुर में 20.30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने के आसार भी हैं.

यह भी पढ़ें: CG SET 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाह रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन  

   सीजी के प्रमुख शहरों में आज ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर: आज रात का पारा 25.0 डिग्री और दिन का तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

Advertisment

अंबिकापुर: आज रात का पारा 21.0 डिग्री और दिन का पारा 38.0 डिग्री रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

बिलासपुर: आज रात का पारा 27.0 डिग्री और दिन का तापमान 39.0 डिग्री रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

पेंड्रा: आज रात का तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और दिन का पारा 37.0 डिग्री रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

Advertisment

जगदलपुर: आज रात का पारा 23.0 डिग्री सेल्सियस और दिन का पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

राजनांदगांव: आज रात का पारा 28.0 डिग्री और दिन का पारा 39.0 रहने के आसार हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

दुर्ग: आज रात का तापमान 23.0 डिग्री और दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें