Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी: प्रदेश में आने वाले चार दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, बलरामपुर में कड़ाके की ठंड

CG Weather Update: सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बलरामपुर में प्रदेश का सबसे कम तापमान रात का रिकॉर्ड किया गया। वहीं महासमुंद में प्रदेश का सबसे ज्‍यादा तापमान दिन का 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। प्रदेश में कुछ इलाकों में दिन के समय में अब गर्मी का अहसास शुरू हो गया है। वहीं सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बलरामपुर में प्रदेश का सबसे कम तापमान (CG Weather Update) रात का रिकॉर्ड किया गया। वहीं महासमुंद में प्रदेश का सबसे ज्‍यादा तापमान दिन का 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

प्रदेश में चार दिन बढ़ेगा पारा

CG Raipur Bulletin

रायपुर मौसम विभाग ने जानकारी दी कि छत्‍तीसगढ़ (CG Weather Update) में आने वाले चार दिनों में रात के तापमान में करीब चार से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहा। आज गुरुवार को भी मौसम साफ रहेगा और ठंडी हवाओं का असर कम रहेगा।

प्रदेश में शुष्‍क रहेगा मौसम

आईएमडी ने जानकारी दी कि प्रदेश में आज मौसम (CG Weather Update) शुष्‍क रहेगा। प्रदेश में शुष्‍क हवाएं चलेंगी। प्रदेश के सरगुजा संभाग में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं रायपुर संभाग में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में तापमान की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना हैं। इसी के चलते प्रदेश में दो तरह का मौसम है।

ये खबर भी पढ़ें: CG Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर CM विष्‍णुदेव साय लेंगे बैठक, स्‍कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा आज

Advertisment

आज रायपुर में 32 डिग्री से ज्‍यादा रहेगा पारा

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि आज 30 जनवरी को मौसम (CG Weather Update) साफ रहने की संभावना हैं। दिन का तापमान रायपुर में करीब 32 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है। वहीं रात के तापमान में भी हल्‍की बढ़ोतरी के बाद 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में पड़ने लगी गर्मी, 1 फरवरी से यूपी में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश और कोहरे की चेतावनी!

hindi news chhattisgarh news cg weather update news CG weather update cg weather today cg weather forecast news CG news CG daily weather forecast Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें