Advertisment

छत्‍तीसगढ़ का मौसम: प्रदेश में बारिश से राहत, अगले पांच दिनों में बढ़ेगा दिन और रात का पारा, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

CG Weather Temperature: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Temperature

CG Weather Temperature

हाइलाइट्स 

रायपुर में बादल रहने से गिरा तापमान 

पांच दिनों में चार डिग्री बढ़ेगा पारा 

आज प्रदेश में ड्राई रहेगा मौसम

CG Weather Temperature: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में हल्की गिरावट (CG Weather Temperature) दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम साफ होने लगेगा और अगले तीन-चार दिनों में तापमान में वृद्धि होगी, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Advertisment

सोमवार को रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Temperature) दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। मंगलवार 25 मार्च को दिन का पारा 37 डिग्री और रात का पारा रायपुर में 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

प्रदेश में बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट

Raipur IMD Weather

छत्तीसगढ़ के आसपास बने मौसमी सिस्टम कमजोर (CG Weather Temperature) हो रहे हैं, जिसका असर राजधानी में भी दिख रहा है। पिछले 48 घंटों में हुई हल्की बारिश और बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब मौसम साफ होने लगा है। पिछले 24 घंटों में जशपुर जिले के जशपुरनगर में सर्वाधिक 53.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री  अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CG High Court: बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के निलंबन अवधि को माना जाएगा ड्यूटी का हिस्सा

Advertisment

आज प्रदेश में ड्राई रहेगा मौसम, तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 25 मार्च को प्रदेश में मौसम (CG Weather Temperature) शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। धूप में निकलते समय पानी पीते रहने और हल्के कपड़े पहनने की सिफारिश की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 25 मार्च 1954 में देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया था।

hindi news chhattisgarh news cg weather update news CG weather update cg weather today cg weather forecast news CG news CG daily weather forecast Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें