Advertisment

CG Weather: राजधानी में महसूस होने लगी ठंड, रात के तापमान में आई गिरावट, 19 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

CG Weather: राजधानी रायपुर अब में ठंड महसूस होने लगी है, रात के तापमान में गिरावट आई है, 19 डिग्री से नीचे तापमान पहुंचा गया है।

author-image
Ashi sharma
CG Weather: राजधानी में महसूस होने लगी ठंड, रात के तापमान में आई गिरावट, 19 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

CG Weather: राजधानी रायपुर में अब ठंड का एहसास होने लगा है। रात के तापमान में गिरवाट आई है। शुक्रवार (15 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से नीचे चला गया है। यह सामान्य से सिर्फ एक डिग्री ज्यादा है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरे सप्ताह राजधानी का तापमान गिरेगा। अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में मौसम ड्राय रहेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन रायपुर समेत राज्य के बाकी हिस्सों में एक या दो डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Bhopal: इस्कॉन मंदिर में बच्चे ने सुनाया श्लोक CM ने कहा ‘अरे वाह’

ऐसा धीरे-धीरे होगा यानी दो-तीन दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना रहेगी. शुक्रवार को राजधानी में ठंड का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

Advertisment

publive-image

दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई। ठंडी हवा चली। अधिकतम तापमान भी 32.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से मात्र 1.5 डिग्री अधिक था। ऐसे संकेत हैं कि शनिवार को शहर में मौसम शुष्क रहेगा।

इससे आपको ठंड महसूस होगी। दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: रात के तापमान में आई गिरावट, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से नीचे पहुंचा

Advertisment
winter raipur chhattisgarh news CG weather update cg weather CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें