Advertisment

CG Heat Wave Alert: छत्‍तीसगढ़ में 44 डिग्री तापमान से भीषण गर्मी, चार संभाग में चार दिनों तक लू का अलर्ट

CG Heat Wave Alert: मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के रायपुर-बिलासपुर और सरगुजा, दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Heat Wave Alert

CG Heat Wave Alert

CG Heat Wave Alert: छत्‍तीसगढ़ में कहीं बारिश कहीं भीषण गर्मी के बीच फिर मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के रायपुर-बिलासपुर और सरगुजा, दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

Advertisment

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में तापमान (CG Heat Wave Alert) औसत 42 डिग्री से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसी के चलते प्रदेश में लू चलेगी। लू का सबसे ज्‍यादा असर 23 से 25 अप्रैल तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हो सकता है।

CG IMD Bulletin

प्रदेश में कितना रहा तापमान

बीते दिन 21 अप्रैल को रायपुर सबसे ज्‍यादा गर्म (CG Heat Wave Alert) रहा। जहां दिन का पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्‍य से 3.3 डिग्री डिग्री ज्‍यादा है। वहीं रात का पारा 28.4 डिग्री रहा, जो 3 डिग्री अधिक है। प्रदेश में माना एयरपोर्ट क्षेत्र में 40.6 डिग्री दिन का और रात का 28.6 डिग्री रिकॉर्ड‍ किया गया।

प्रदेश में कल कहां कितना रहा तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर43.7°C28.4°C
बिलासपुर43.4°C27°C
अंबिकापुर40.8°C23.6°C
जगदलपुर37.8°C23.1°C
दुर्ग42.6°C23.8°C
गौरेला-पेंड्रा42.7°C26.4°C
Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: CG EOW Raid: किसानों के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.65 करोड़ का घोटाला, EOW ने बैंक मैनेजर समेत दो क्लर्कों को पकड़ा

Raipur IMD Bulletin

बस्तर संभाग में बदला मौसम, होगी बारिश

जहां एक ओर प्रदेश में गर्मी ने कहर बरपाया, वहीं बस्तर संभाग (CG Heat Wave Alert) के कुछ हिस्सों में मौसम ने करवट ली। बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Today Weather Update: दिल्ली में चलेगी लू, UP में बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा होगा मौसम, IMD का पूर्वानुमान

Advertisment
Raipur Heat Wave cg weather CG IMD Alert CG Heat Wave Alert Bilaspur Heat Wave Ambikapur Weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें