Advertisment

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, दिन के तापमान में बढ़ोतरी, जानें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस बीच, रात में हल्की ठंड बढ़ सकती है। जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

author-image
Ashi sharma
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस बीच, रात में हल्की ठंड बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। उधर, सरगुजा संभाग में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

Advertisment

यहां दिन और रात दोनों समय तापमान बढ़ गया था और ठंड कम हो गई थी। आज शनीवार 25 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। उधर, अगले 3 दिनों में दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसका मतलब है कि मौसम ऐसा ही रहेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण दिन में कुछ गर्मी महसूस की जा रही है। अब रात में ज़्यादा ठंड नहीं है।

Advertisment

अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। अब राज्य में उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं आने की संभावना है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों का मौसम

  • रविवार 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 30.56 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
  • सोमवार 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 30.85 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है।
  • मंगलवार 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 31.45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं आसमान साफ हो सकता है।
  • बुधवार 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 32.78 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.05 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं बादल छाए रहने की संभावना है।
  • गुरुवार 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है।
  • शुक्रवार 31 जनवरी अधिकतम तापमान 34.16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: मध्यप्रदेश में फिर ठंड का दौर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में लुढ़का पारा, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Advertisment
chhattisgarh weather chhattisgarh weather forecast chhattisgarh weather news chhattisgarh weather update छत्तीसगढ़ मौसम Chhattisgarh temperature छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ वेदर फॉरकास्ट
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें