Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम: प्रदेश के कुछ जिलों में दिन का पारा 5 डिग्री से ज्‍यादा, कल से फिर तीन डिग्री गिरेगा तापमान

Chhattisgarh (CG) Winter Weather [24/1/2025] Update; छत्‍तीसगढ़ में कल से फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को दिन में गर्मी का अहसास होगा

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Today

CG Weather Today

Chhattisgarh Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में कल से फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को दिन में गर्मी का अहसास होगा। वहीं राहत में हल्‍की ठंड रहेगी। इसके बाद कल यानी बुधवार 25 जनवरी से फिर मौसम बदल जाएगा। हालांकि बस्‍तर के इलाके के टेंप्रेचर में कोई बदलाव नहीं होगा।

Advertisment

रायपुर मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गुरुवार को रायपुर (Chhattisgarh Weather Update) में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के चलते दिन के समय में गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश के सभी जिलों में दिन का पारा सामान्‍य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसी के चलते रात में भी ठंड का असर कम था। साथ ही रात का पारा भी सामान्‍य से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

सरगुजा संभाग में फिर बढ़ेगी ठंड

CG Weather Update

मौसम में अचानक फिर से बदलाव हो रहा है। इसका असर फिर से सरगुजा (Chhattisgarh Surguja Weather Update)संभाग में असर होगा। फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सरगुजा संभाग में तापमान में गिरावट के साथ ठंड फिर से बढ़ेगी। हालांकि कल पश्चिमी विक्षोभ से‎ वातावरण में नमी आई है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं गुरुवार‎ को अंबिकापुर में रात पारा 10.1 डिग्री और दिन का पारा 30.4 डिग्री दर्ज हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: ‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया

Advertisment

फिर उत्‍तर से चलेंगी ड्राई ठंडी हवा

CG Raipur Bulletin

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ (Chhattisgarh Weather Update) का असर कम हो गया है। इसके असर से फिर मौसम में बदलाव होने लगा है। इससे फिर ठंड बढ़ने‎ वाली है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से उत्तर की ओर से आ रही शुष्‍क हवाओं के कारण ठंडी फिर से अपना असर दिखाएगी।

आज यानी शुक्रवार 25 जनवरी से उत्‍तरी ठंडी और शुष्‍क हवाएं आना शुरू होने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में करीब तीन डिग्री तक पारा गिर सकता है। गुरुवार को न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बलरामपुर में 8.9 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CG BJP Candidate: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक आज, महापौर समेत अन्‍य उम्‍मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा

Advertisment
chhattisgarh weather news raipur weather news CG Winter Weather
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें