Advertisment

छत्‍तीसगढ़ का मौसम: आज से तापमान में होगी बढ़ोतरी, दिन में हल्‍की गर्मी का अहसास; दो डिग्री तक बढ़ेगा पारा

CG Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में करीब दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर समेत प्रदेश में आज के मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश में अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में करीब दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम में बदलाव होने से दोपहर के समय में हल्‍की गर्मी का भी अहसास होने लगा है।

Advertisment

प्रदेश में अभी रात के समय और सुबह के समय में ठंड (CG Weather Update) का असर जरूर है, लेकिन दिन के समय में तापमान सामान्‍य से एक से दो डिग्री अधिक रहा। इसी के चलते अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्‍क रहा। आज भी मौसम शुष्‍क रहेगा।

नए पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

CG Weather Update

मौसम विभाग रायपुर के द्वारा जानकारी दी र्ग कि एक पश्चिमी विक्षोभ (CG Weather Update) द्रोणिका सक्रिय है। यह 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर 65 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर की ओर सक्रिय है। एक प्रेरित हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण है। यह दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसी के साथ नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ-मंडल में 52 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर की ओर सक्रिय है। इसके असर से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: तुला वाले कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से रहें सावधान, वृश्चिक को अचानक धन लाभ के योग

Advertisment

अगले 24 घंटे ड्राई रहेगा मौसम

राजधानी में आज से तापमान (CG Weather Update) में बढ़ोतरी होगी। रात का पारा चढ़ेगा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्द रात की वापसी होने की गुंजाइश अब कम हो गई है। अगले एक सप्‍ताह के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। इससे दिन के समय में हल्‍की गर्मी और सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली से गायब हुई ठंड, UP-MP में दो दिन झमाझम बारिश, CG में बढ़ेगा तापमान

hindi news chhattisgarh news cg weather update news CG weather update cg weather today cg weather forecast news CG news CG daily weather forecast Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें