Advertisment

CG Weather: लौटी आई ठंड, लुड़का पारा, हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 घंटों में उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके 2 दिन बाद रात का तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है

author-image
Ashi sharma
छत्तीसगढ़ मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 घंटों में उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके 2 दिन बाद रात का तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ सकती है। रायपुर और बिलासपुर में बादल छाए रहेंगे, जबकि बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisment

पिछले 24 घंटे का मौसम

  • जशपुर के कांसाबेल में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम बना रहा।

मौसम में बदलाव का कारण

publive-image

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से छत्तीसगढ़ में बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। इसका ज्यादा असर पूर्वी छत्तीसगढ़ में रहेगा। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी जारी रहेगा, जिससे रात का तापमान गिर सकता है।

शुक्रवार का मौसम: दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

  • दुर्ग: सबसे गर्म शहर रहा, अधिकतम तापमान 0°C दर्ज किया गया।
  • अंबिकापुर: सबसे ठंडा शहर रहा, न्यूनतम तापमान 9°C रिकॉर्ड किया गया।
Advertisment

रायपुर का मौसम

  • अधिकतम तापमान: 2°C (सामान्य से 1.9°C अधिक)।
  • न्यूनतम तापमान: 7°C (सामान्य से 4.0°C अधिक)।
  • शुक्रवार को दिनभर धूप और गर्मी रही, जबकि शाम को हल्की ठंडी हवा महसूस की गई।
  • अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान (शुक्रवार को)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर34.2°C21.7°C
दुर्ग35.0°C18.4°C
बिलासपुर33.0°C20.6°C
पेण्ड्रा रोड32.8°C15.8°C
अंबिकापुर31.2°C13.9°C
जगदलपुर34.3°C19.0°C
राजनांदगांव34.0°C19.0°C

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

  • अगले 24 घंटे: उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें।
  • 2 दिन बाद: रात का तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है, ठंडक बढ़ेगी।
  • रायपुर और बिलासपुर: बादल छाए रहेंगे।
  • बस्तर क्षेत्र: हल्की बारिश की संभावना
Advertisment

यह भी पढ़ें- Weather Update: मध्यप्रदेश में लुढ़का तापमान, दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठंडी, अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें- MP Weather: एमपी में लौटेगी ठंड, फिर गिरेगा पारा, इन शहरों में छाएंगे बादल, जानें मौसम का हाल

weather news chhattisgarh todays weather forecast Today's highest and lowest temperature Raipur temperature today Next 24 hours weather forecast Maximum and minimum temperature in Chhattisgarh Jagdalpur temperature today IMD Weather Forecast Durg temperature today chhattisgarh weather update Bilaspur temperature today
Advertisment
चैनल से जुड़ें