Advertisment

CG Tribal Reservation: आदिवासी आरक्षण पर सीजी में राजनीति जारी

author-image
Bansal News
CG Tribal Reservation: आदिवासी आरक्षण पर सीजी में राजनीति जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के आरक्षण को लेकर राजनीति जारी है। बीजेपी ST मोर्चा आज से 21 तरीख तक कांग्रेस के ST विधायकों और सांसदों के घर का घेराव करेंगे। इस दौरान 32 प्रतिशत आरक्षण को यथावत रखने का समर्थन करने की मांग करेंगे। बीजेपी के आदिसवासी नेता केदार कश्यप का कहना है कि 32 प्रतिशत आरक्षण विषय को लेकर लगातार छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज आक्रोशित है। सरकार एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है। सरकार के विधायक मौन साधकर रखे हुए हैं यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisment

जरूर पढ़ें-MBBS Course: हिंदी में MBBS कोर्स का शुभारंभ 16 को, चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

हल्लाबोल प्रदर्शन किया जाएगा

दरअसल छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर राजनीति जारी है। BJP ST मोर्चा आज से 21 तरीख तक कांग्रेस के ST विधायकों और सांसदों के घर का घेराव करेंगे। 32% आरक्षण को यथावत रखने का समर्थन करते हुए प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन किया जाएगा। बीजेपी के आदिसवासी नेता और प्रदेश प्रवक्ता  केदार कश्यप का ने कहा - 32% आरक्षण विषय को लेकर लगातार छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज आक्रोशित है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है।

जरूर पढ़ें- CRPF Open Rally 2022: जरूरी खबर ! CRPF की 400 पदों पर भर्ती, यहां जानें आगे की प्रोसेस

Advertisment

आरक्षण यथावत रहे

बीजेपी आदिवासी नेता और प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा है कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने तय किया है कि कार्यालय का घेराव करेंगे। मांग की जाएगी कि जो आरक्षण प्राप्त हो रहा था वह यथावत रहे। इसके साथ-साथ सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर के कुछ जिलों पर स्थानीय लोगों को नौकरी में जो प्राथमिकता थी वह फिर से मिलें। इस बात को लेकर विधायकों को जगाने का प्रयास किया जाएगा और उनके कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

जरूर पढ़ें-interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

सीजी समर्थन विधायक रायपुर न्यूज़ राजनीति बीजेपी प्रदर्शन छत्तीसगढ़ न्यूज कांग्रेस आरक्षण आदिवासी आरक्षण आदिवासी Tribal Reservation tribal support ST मोर्चा ST Morcha reservation raipur news Politics MLA hhattisgarh news demonstration Congress chhattisgarhi news chhattisgarh today news chhattisgarh news today Chhattisgarh News in Hindi chhattisgarh news chhattisgarh latest news chhattisgarh latest hindi news Chhattisgarh hindi news chhattisgarh breaking newsc Chhattisgarh CG Tribal Reservation cg bjp 32 प्रतिशत आरक्षण 32 percent reservation
Advertisment
चैनल से जुड़ें