Advertisment

CG Train Cancelled:यात्रीगण सावधान! भूस्खलन से किरंदुल-विजाग रेल लाइन ठप, 3 दिन से खड़ी हैं मालगाड़ियां, ये ट्रेनें रद्द

CG Jagdalpur Train Cancelled: ओडिशा के कोरापुट जिले में भूस्खलन से किरंदुल-विशाखापत्तनम रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे लगातार मलबा हटाने का प्रयास कर रही है।

author-image
Shashank Kumar
CG Jagdalpur Train Cancelled

CG Jagdalpur Train Cancelled

CG Jagdalpur Train Cancelled: ओडिशा के कोरापुट जिले में मल्लीगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच हुए भारी भूस्खलन (Landslide) ने किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल लाइन (Kirandul-Visakhapatnam Rail Line) की ट्रेनों की रफ्तार को पूरी तरह रोक (CG Train Cancelled) दिया है। बुधवार से लगातार जगदलपुर रेलवे स्टेशन (Jagdalpur Station) पर यात्रियों और मालगाड़ियों की कतारें देखी जा रही हैं।

Advertisment

रेलवे के अनुसार, भारी बारिश के चलते पहाड़ से एक बोल्डर और मलबा (Boulder and Debris) ट्रैक पर आ गिरा, जिससे पटरियां पूरी तरह ब्लॉक हो गईं। रेलवे प्रशासन (Railway Administration) ने एहतियातन 10 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। Jagdalpur से Puri Rath Yatra Special Train को कोरापुट से रवाना करने का निर्णय लिया गया है।

CG Jagdalpur Train Cancelled

300 मजदूर और आधुनिक मशीनें काम में जुटी, फिर भी धीमी है रफ्तार

रेलवे ने ट्रैक से मलबा हटाने के लिए करीब 300 वर्कर्स (Workers) और 13 हाई-टेक मशीनें (Modern Railway Machines) लगाई हैं। मौके पर वाल्टेयर मंडल (Waltair Division) और रायगढ़ा मंडल (Rayagada Division) के डीआरएम लगातार निगरानी कर रहे हैं। लेकिन बारिश की वजह से काम में बाधा आ रही है।

रेलवे अधिकारी के. संदीप ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि Train Services कब बहाल (When Will Train Services Resume) होंगी।

Advertisment

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें | Canceled Trains List

यात्रियों से अनुरोध है कि Indian Railways Website या हेल्पलाइन से यात्रा से पहले जानकारी जरूर लें। रेलवे ने निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनें रद्द (CG Train Cancelled) कर दी हैं –

क्रमट्रेन नामदिशा
1राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटीरद्द
2जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंडरद्द
3किरंदुल-विजाग-किरंदुल एक्सप्रेसरद्द
4हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरीरद्द
5विशाखापत्तनम-किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजररद्द
6जगदलपुर-पुरी रथयात्रा स्पेशलकोरापुट से चलेगी

KK रेललाइन पर बार-बार बन रहा खतरा

1967 में Japanese Technology से बनी इस लाइन पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इस रूट पर हर मानसून में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। रेलवे रिकार्ड के मुताबिक:

Advertisment
  • जनवरी 2017 – हीराखंड एक्सप्रेस हादसे में 39 यात्रियों की मौत
  • सितंबर 2023 – मलबा आने से 17 दिन सेवा बाधित
  • अगस्त 2022 – बोल्डर गिरने से ट्रेनों की रफ्तार थमी

इस बार भी 2 जुलाई को हुआ भारी भूस्खलन, जिसका असर अभी तीसरे दिन (4 जुलाई) तक जारी है।

ये भी पढ़ें:  CG Transfer News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 161 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची

Advertisment

रेलवे की चेतावनी और यात्रियों से अपील

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के संदीप ने बताया कि restoration का कार्य जारी है लेकिन service resume होने की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई जा सकती। उन्होंने यात्रियों से भारतीय रेलवे ऐप या पूछताछ पोर्टल के माध्यम से अपडेट रहने (stay updated through Indian Railways app or enquiry portal) की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  CG School News: सरकारी स्कूल में बिना अनुमति जलाए गए किताबें और डॉक्यूमेंट्स, उठे सवाल- क्या छुपाई जा रही थी कोई गड़बड़ी?

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।
Advertisment
Rath Yatra Special Train Railway Disruption July 2025 landslide news Kirandul Visakhapatnam Train Line Jagdalpur train cancelled Indian Railways Landslide Update CG TRAIN CANCELLED CG Rail News Bhuskhulan Rail Track
Advertisment
चैनल से जुड़ें