Advertisment

CG Teacher Salary News:छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को सख्त चेतावनी, समायोजन के बाद ज्वाइन नहीं करने पर रुकेगा वेतन, आदेश जारी

CG Teacher Rationalization Salary Stop News: युक्तियुक्तकरण के बाद नई पदस्थापना पर ज्वाइन नहीं करने वाले छत्तीसगढ़ के शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश जारी हुए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी DEO को वेतन रोकने और त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

author-image
Shashank Kumar
CG Teacher Rationalization Salary Stop News

CG Teacher Rationalization Salary Stop News

CG Teacher Rationalization Salary Stop News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में समायोजन प्रक्रिया (rationalization of teachers) के बाद अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction) ने साफ निर्देश दिए हैं कि जो शिक्षक नई पदस्थापना के बावजूद ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, उनका वेतन रोक (CG Teacher Salary News) दिया जाए। यह आदेश सीधे ज़िला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को जारी किया गया है।

Advertisment

शिक्षकों के अभ्यावेदनों पर नहीं हो रही सुनवाई

जिन शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत नई जगह भेजा गया है, वे लंबे समय से अभ्यावेदन (representation applications) दे रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे कई शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं और अब विभागीय आदेश के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

[caption id="attachment_854423" align="alignnone" width="1077"]CG Teacher Rationalization Salary Stop News CG Teacher Rationalization Salary Stop News[/caption]

युक्तियुक्तकरण से मिली बड़ी सफलता, शिक्षक विहीन स्कूलों में बहाल हुई शिक्षा

Advertisment

शिक्षा विभाग के मुताबिक युक्तियुक्तकरण के पहले राज्य में 453 स्कूल शिक्षक विहीन (teacher-less schools) थे। इस प्रक्रिया के बाद अब एक भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं बचा है। वहीं, 5936 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में से 4728 स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक भेजे गए हैं। इससे स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन (quality education) की दिशा में बड़ा सुधार हुआ है।

1200 से ज्यादा स्कूलों में अभी भी शिक्षकों की कमी

बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में शिक्षकों की कमी अभी भी बनी हुई है। लगभग 1208 स्कूल अब भी एकल शिक्षकीय रह गए हैं। हालांकि सरकार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती (direct teacher recruitment) और प्रधान पाठक व व्याख्याताओं की पदोन्नति (promotion of principals and lecturers) के माध्यम से यह कमी पूरी कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  Durg University Website Hacked: दुर्ग की हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, पाक हैकर्स ने होम पेज पर लिखी गालियां

Advertisment

शिक्षा विभाग का बड़ा संदेश

समायोजन प्रक्रिया (Rationalization process) के सफल क्रियान्वयन के लिए अब विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक यदि नियुक्ति आदेश के बाद भी कार्यभार नहीं संभालते हैं तो उनके वेतन (CG Teacher Salary News) पर रोक लगाना ही एकमात्र विकल्प है। यह कदम न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देगा बल्कि व्यवस्था में accountability भी सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ें:  CG University Fees Hike: रावतपुरा यूनिवर्सिटी की एक और गड़बड़ी उजागर! फीस रेगुलेशन सिस्टम को किया दरकिनार, जानें मामला

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।

Advertisment
शिक्षा विभाग आदेश CG शिक्षकों की भर्ती छत्तीसगढ़ शिक्षक पदस्थापना आदेश लोक शिक्षण संचालनालय आदेश युक्तियुक्तकरण छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ शिक्षक वेतन आदेश छत्तीसगढ़ teacher salary stop Teacher Transfer Issues teacher rationalization CG rationalization in schools High Court Relief Teachers DPI Salary Stop Order DEO teacher order Chhattisgarh Teacher Rationalization 2025 Chhattisgarh teacher rationalization CG Yuktayuktikaran Teachers News CG teachers salary stop CG Teacher Rationalization Salary News CG Education Department News
Advertisment
चैनल से जुड़ें