Advertisment

CG Swine Flu Cases: प्रदेश में फिर बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, इतनी पहुंची संख्या

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव हुए मरीजों की संख्या 313 पर पहुंच चुकी है। CG Swine Flu Cases: Swine flu patients increasing again in the state

author-image
Bansal News
CG Swine Flu Cases: प्रदेश में फिर बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, इतनी पहुंची संख्या

रायपुर। CG Swine Flu Cases छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव हुए मरीजों की संख्या 313 पर पहुंच चुकी है। 17 जिलों में स्वाइन फ्लू के 78 मरीजों का इलाज जारी है। सबसे ज्यादा रायपुर में 39 और दुर्ग में 11 मरीज हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक तेजी से बदलता मौसम वायरस के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। बताया गया कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 11 पॉजिटिव मरीज मिले थे। अब एक बार फिर कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Advertisment

यह हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू एक संक्रामक रोग है, जो एंफ्लुएंजा वायरस (एच-1 एन-1) से होता है। इसमें मौसमी सर्दी-जुकाम जैसे ही लक्षण होते हैं। नाक से पानी बहना या नाक बंद हो जाना, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, थकान, ठंड लगना, पेटदर्द, कभी-कभी दस्त उल्टी आना, छोटे बच्चों, गर्भवति महिलाओं में स्वाइन फ्लू तेजी से फैलता है।

यह है बचाव 

खांसी, जुकाम, बुखार वाले व्यक्ति से दूर रहें। आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद हाथ धोएं। खांसते, छींकते समय मुंह, नाक पर कपड़ा रखें। तनाव मुक्त रहें। आलू, चावल, मीठे पदार्थों का सेवन कम करें। दही का सेवन न करें। खूब उबला हुआ पानी पीयें। सर्दी, बुखार होने पर भीड़भाड़ से बचें।

swine symptoms swine flu wikipedia swine flu vaccine swine flu prevention swine flu in chhattisgarh swine flu causes swine flu 2022 swine flu 2021 summary of swine flu in Raipur how did swine flu end h1n1 swine flu chhattisgarh news chhattisgarh latest news
Advertisment
चैनल से जुड़ें