Advertisment

सुकमा नक्‍सली सरेंडर: 40 लाख के इनामी 22 माओवादियों ने किया आत्‍मसमर्पण, पुनर्वास नीति से थे प्रभावित

Chhattisgarh Sukma Naxal Surrender Update; छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है

author-image
Sanjeet Kumar
CG Naxal Surrender

CG Naxal Surrender

CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (CG Naxal Surrender) कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इनमें से कई बड़े इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Advertisment

सरेंडर करने वालों में एक नक्सली दंपती भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। यह दंपती लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

5-5 लाख के दो और नक्सली भी हुए सरेंडर

सरेंडर करने वालों में 5-5 लाख रुपए के दो अन्य इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी पर कई गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें: इस दिन रिलीज हो सकती है Sitaare Zameen Par, रेड 2 की रिलीज के साथ दिखाया जाएगा ट्रेलर

Advertisment

एसपी और CRPF अफसरों के सामने सरेंडर

इन सभी नक्सलियों ने सुकमा एसपी (CG Naxal Surrender) और सीआरपीएफ डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह सरेंडर नक्सल उन्मूलन के अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव की वजह से आत्मसमर्पण का फैसला लिया। इन्हें अब सरकार की ओर से पुनर्वास और मदद के तहत योजनाओं का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: इंडोनेशिया: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने इंटरनेट जनता को चौंका दिया है, आप भी देखिए, कैसा है वीडियो

sukma news Sukma Naxal Surrender
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें