Advertisment

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: जवानों ने 16 माओवादियों को मार गिराया, दो जवान घायल

CG Sukma Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जवानों ने 16 माओवादियों को मार गिराया, दो जवान घायल

author-image
Harsh Verma
CG Sukma Naxal Encounter

हाइलाइट्स

  • सुकमा के गोगंडा पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़
  •  सीआरपीएफ जवानों ने 16 माओवादियों को मार गिराया
  • मुठभेड़ में दो जवान भी हुए घायल
Advertisment

CG Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने 16 माओवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं।

पुलिस को गोगुंडा पहाड़ी इलाके में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान चलाया। सुबह से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक 16 माओवादियों के शव बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के रेलयात्री ध्यान दें: 66 दिनों तक ये 6 ट्रेनें रद्द, इन दो राज्यों में सफर करने वाले यात्री होंगे परेशान

Advertisment

बरामद हुए ऑटोमैटिक हथियार

घटनास्थल से इंसास (INSAS) और SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि मारे गए माओवादियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं।

मुठभेड़ में दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। आसपास के इलाकों में संभावित माओवादियों की खोज की जा रही है।

20 मार्च को हुई थी 30 माओवादियों की मौत

इससे पहले 20 मार्च को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दो बड़ी मुठभेड़ हुई थीं। बस्तर के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर और कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई मुठभेड़ों में 30 माओवादी मारे गए थे। इनमें 26 माओवादी बीजापुर में और 4 माओवादी कांकेर इलाके में मारे गए थे।

Advertisment

छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों के लगातार अभियानों से माओवादियों पर दबाव बढ़ रहा है। इन अभियानों से न केवल नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगी है, बल्कि सुरक्षाबलों का मनोबल भी ऊंचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को बड़ी राहत: 1 लाख तक की ट्रांसपोर्टिंग में ई-वे बिल से छूट, नोटिफिकेशन जारी

सुकमा मुठभेड़ Sukma encounter Naxal attack Gogunda Hills Chhattisgarh Naxal Operation Anti-Naxal Operation
Advertisment
चैनल से जुड़ें