Advertisment

CG Storm Alert: केरल-बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा मानसून, प्रदेश में तीन दिन तक आएगा तूफान; बारिश का अलर्ट

CG Storm Alert: छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधियां और तेज हो गई है। इसी के चलते मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 मई से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम वर्षा के साथ तेज तूफान आने की संभावना है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Storm Alert: छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधियां और तेज हो गई है। इसी के चलते मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 मई से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश (CG Storm Alert) के साथ तेज तूफान आने की संभावना है। तूफानी हवाओं की गति करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसी के साथ ही बारिश के आसार हैं।

Advertisment

अगले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। यह गिरावट लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। मरवाही और भैरमगढ़ में 3 सेमी, कापू में 2 सेमी, और सिमगा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य में सबसे अधिक (CG Storm Alert) अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

Advertisment

IMD Alert

इस वजह से छत्‍तीसगढ़ में तूफान का असर

मौसम की यह अस्थिरता वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, तथा दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की तैयारी से जुड़ी हुई है। केरल और बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियाँ बन रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CG के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे PM मोदी: उरकुरा समेत कई स्टेशनों को मिली है नई पहचान, ये सुविधाएं जोड़ी गईं

Raipur IMD Alert

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

21 मई को रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Advertisment

अगले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी

प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें: UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, 44 जिलों आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

cg rain alert CG strong storm CG Storm Alert Raipur CG Storm Alert Bastar CG Storm Alert Bilaspur CG Storm Alert Surguja
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें