Advertisment

CG Fake Baba Ashram:सेक्स टॉय, इंजेक्शन-वियाग्रा और गांजा के साथ पकड़ाया पाखंडी बाबा, योग के नाम पर देह व्यापार की आशंका

Chhattisgarh (CG) Sex Racket Exposed at Dongargarh Fake Jatadhari Baba Tarun Agarwal Ashram Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक फर्जी बाबा के आश्रम से पुलिस ने सेक्स टॉय, वियाग्रा, गांजा और नशे के इंजेक्शन जब्त किए हैं। आरोपी ने गोवा की तर्ज पर योग के नाम पर युवाओं को निशाना बनाया।

author-image
Shashank Kumar
CG Sex Racket at Fake Baba Ashram Exposed

CG Sex Racket at Fake Baba Ashram Exposed

CG Sex Racket at Fake Baba Ashram Exposed: छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में एक फर्जी बाबा के आश्रम से अय्याशी और नशे का भंडाफोड़ (CG Sex Racket Exposed) हुआ है। प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास बने फार्महाउसनुमा आश्रम (CG Fake Baba Ashram Exposed) में योग सिखाने के नाम पर युवाओं को निशाना बनाया जा रहा था।

Advertisment

आरोपी तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू उर्फ जटाधारी बाबा (Tarun Agarwal alias Sonu alias Jatadhari Baba) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान पुलिस को 2 किलो गांजा, सेक्स टॉय, वियाग्रा, नशीली गोलियां, इंजेक्शन और विदेश से मंगाए गए संदिग्ध बॉक्स भी मिले हैं।

गोवा से डोंगरगढ़ तक फैला था नेटवर्क

आरोपी तरुण पिछले 20 साल से गोवा में था, जहां उसने विदेशी पर्यटकों को योग सिखाने की आड़ में एक संदिग्ध नेटवर्क खड़ा किया। वहां की संपत्तियों और विदेशी संपर्कों के बाद अब वह डोंगरगढ़ में 'गोवा जैसा योगाश्रम' (CG Fake Baba Ashram) खड़ा करने की कोशिश में था। डेढ़ साल पहले उसने 6 करोड़ की जमीन खरीदी और फॉर्महाउस को आश्रम का नाम दिया। रात के समय यहां नशे की महफिलें और संदिग्ध गतिविधियां होती थीं।

[caption id="attachment_846700" align="alignnone" width="1056"]CG Sex Racket at Fake Baba Ashram Exposed गोवा रहकर योग सीखा फिर विदेशियों को भी योग सिखाया।[/caption]

Advertisment

पुलिस को लंबे समय से था शक

स्थानीय लोगों की शिकायत और पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद 24 जून को पुलिस ने आश्रम पर छापा मारा। जांच में पता चला कि आरोपी युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नशे की लत लगाता और रात के समय अय्याशी का आयोजन (CG Sex Racket) करता था।

तरुण अग्रवाल ने खुद को अंतरराष्ट्रीय योगगुरु बताया और 100 देशों की यात्रा का दावा किया। उसके पास विभिन्न देशों के योग सर्टिफिकेट और एनजीओ के डायरेक्टरशिप के दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस अब उसके सोशल नेटवर्क, पासपोर्ट और बैंक खातों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से कई एंगल की जांच कर रही है, इसमें देह व्यापार की आशंका भी जताई जा रही है।

शहर के प्रतिष्ठित सेठ परिवार से है आरोपी का संबंध

[caption id="attachment_846697" align="alignnone" width="1065"]CG Sex Racket at Fake Baba Ashram Exposed सेठ श्री बालकिशन प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल फाउंडेशन के नाम से है आश्रम[/caption]

Advertisment

तरुण अग्रवाल डोंगरगढ़ के सेठ परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके बड़े भाई समाज के प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। आरोपी द्वारा बनाया गया आश्रम “सेठ श्री बालकिशन प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल फाउंडेशन” के नाम से पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें:  CG High Court: हाईवे किनारे शराब दुकानें, ढाबे-डंपर बन रहे हादसों की वजह, हाईकोर्ट ने सरकार, NTPC और SECL से मांगा जवाब

जांच के घेरे में विदेशी संपर्क और वीडियो उपकरण

पुलिस और साइबर सेल ने आश्रम से बरामद विदेशी बॉक्स और वीडियो उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। मामले में देह व्यापार, विदेशी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कोणों से भी जांच की जा रही है। आश्रम को सील कर दिया गया है और आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  CG BJP Training Camp: MP के बाद छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर, अमित शाह और जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
sex toy ashram fraud in the name of yoga Dongargarh fake baba dongargarh ashram raid chhattisgarh baba arrested CG Sex Racket Exposed at Dongargarh Fake Baba Ashram baba tarun agarwal baba sex scandal cg
Advertisment
चैनल से जुड़ें