Advertisment

राज्यपाल के काफिले के फॉलो वाहन से महिला की मौत: सरगुजा जिले के मैनपाट में हुआ हादसा, गर्वनर का दौरा हुआ रद्द

CG Governor Convoy Accident: राज्यपाल के काफिले के फॉलो वाहन से महिला की मौत, सरगुजा जिले के मैनपाट में हुआ हादसा, गर्वनर का दौरा हुआ रद्द

author-image
Harsh Verma
राज्यपाल के काफिले के फॉलो वाहन से महिला की मौत: सरगुजा जिले के मैनपाट में हुआ हादसा, गर्वनर का दौरा हुआ रद्द

हाइलाइट्स

  • राज्यपाल रमेन डेका के काफिले के फॉलो वाहन ने महिला को मारी टक्कर 
  • हादसे में 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
  • हादसे के बाद राज्यपाल का दौरा स्वास्थ्य कारणों से कर दिया गया रद्द 
Advertisment

CG Governor Convoy Accident: यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल रमेन डेका अपने काफिले के साथ उल्टापानी पिकनिक स्पॉट का दौरा कर रहे थे। काफिले में शामिल फॉलो वाहन की टक्कर से एक महिला घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में 55 वर्षीय महिला सुन्नी मझवार गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। टक्कर के बाद महिला को मैनपाट के कमलेश्वर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

राज्यपाल के काफिले से टकराकर महिला की मौत, तबीयत बिगड़ने से राज्यपाल रायपुर  रवाना

घटना के बाद दौरा स्थगित

इस हादसे के बाद राज्यपाल रमेन डेका का दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया। दौरा रद्द करने की वजह राज्यपाल के स्वास्थ्य कारणों को बताया गया है।

Advertisment
उल्टापानी से वापस लौट रहा था काफिला 

राज्यपाल रमेन डेका का काफिला उल्टापानी से वापस लौट रहा था। काफिले के अंत में चल रही एक सफेद इनोवा गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दी। महिला सड़क पर चल रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने की जरूरत

ऐसे हादसे सड़क पर चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं। सरकारी काफिलों के चलते लोगों की जान पर बन आना चिंताजनक है। सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर पुनर्विचार की जरूरत है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें