Advertisment

CG Trains Cancelled: संबलपुर स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण चार मेमू ट्रेनें 15 अगस्त तक रद्द

CG Trains Cancelled: संबलपुर रेलवे स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग (Sambalpur Yard Remodelling) के कारण रेलवे ने 6 से 15 अगस्त के बीच 4 मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

author-image
Shashank Kumar
CG Trains Cancelled

CG Trains Cancelled

हाइलाइट्स

  • 6 से 15 अगस्त तक 4 MEMU ट्रेनें रद्द
  • रायपुर, बिलासपुर के यात्रियों को असर
  • यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस चेक करें
Advertisment

CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संबलपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग (Sambalpur Yard Remodeling Work) का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के लिए रेलवे ने 6 अगस्त से 15 अगस्त तक नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक (Non-Interlocking Block) लिया है, जिसके चलते चार महत्वपूर्ण मेमू (CG MEMU Trains Cancelled) ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

इस रीमॉडलिंग का उद्देश्य स्टेशन के यार्ड को आधुनिक बनाना और ट्रैफिक मूवमेंट को सुगम बनाना है, लेकिन इसके चलते बिलासपुर, रायपुर और टिटिलागढ़ के यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

मेमू ट्रेनें 15 अगस्त तक रद्द

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर (Bilaspur-Titilagarh Passenger Train) 14 अगस्त को रद्द रहेगी, वहीं टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर (Titilagarh-Bilaspur Passenger) 15 अगस्त को नहीं चलेगी। इसी तरह टिटिलागढ़-रायपुर पैसेंजर (Titilagarh-Raipur MEMU) 14 अगस्त को और रायपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर (Raipur-Titilagarh MEMU) 15 अगस्त को रद्द कर दी गई है।

Advertisment

जरूर चेक कर लें ट्रेन की स्थिति

रेलवे द्वारा समय पर सूचना दिए जाने के बावजूद कई यात्री ऐसे होते हैं जो स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी पाते हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले NTES App या रेलवे की वेबसाइट (Indian Railways Website) पर अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें।

ये भी पढ़ें:  Bilaspur NTPC Hadsa: बिलासपुर NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, मेंटेनेंस के दौरान प्लेटफॉर्म टूटने से एक मजदूर की मौत, 4 घायल

यात्रियों को होगी परेशानी

इस दौरान जिन यात्रियों को यात्रा करनी है, उन्हें वैकल्पिक साधनों जैसे बस सेवा (Bus Service) या अन्य ट्रेनों की ओर रुख करना होगा। त्योहारों के मौसम और छुट्टियों के चलते ट्रैफिक पहले से ही अधिक रहता है, ऐसे में ट्रेनों का रद्द होना लोगों के लिए और परेशानी का कारण बन सकता है।

Advertisment

रेलवे का कहना है कि यार्ड का यह रीमॉडलिंग कार्य (Rail Yard Modernization) आवश्यक है ताकि आने वाले समय में ट्रेन मूवमेंट और बेहतर हो सके। हालांकि जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता, यात्रियों को संयम और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में मौसम के बदले तेवर, चार दिन बाद और तेज होगी बरसात

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment
Titlagarh to Raipur Train South East Central Railway Update Sambalpur Yard Work Sambalpur Train Block MEMU Train Cancelled MEMU Train August 2025 Indian Railway Train Cancellation CG Trains Cancelled Bilaspur to Titlagarh Train
Advertisment
चैनल से जुड़ें