Advertisment

Chhattisgarh PDS Update: छत्तीसगढ़ में छूटे कार्डधारकों को राहत! बढ़ाई गई वितरण की तिथि, अब 31 जुलाई तक मिलेगा फ्री राशन

CG Ration Distribution Update: छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन वितरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। यहां एक जिले के 18% राशनकार्डधारी जो चावल नहीं ले सके थे, अब अपना कोटा प्राप्त कर सकेंगे। जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh (CG) PDS Ration Distribution Update

Chhattisgarh (CG) PDS Ration Distribution Update

Chhattisgarh (CG) PDS Ration Distribution Update: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राशनकार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने चावल वितरण की अंतिम तारीख को 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया है। जिन लोगों को पहले अपने कोटे का तीन महीने का राशन नहीं मिल सका था, अब वे इस तिथि तक सोसाइटी से चावल उठा सकेंगे। जिले के लगभग 18 प्रतिशत कार्डधारी ऐसे थे, जो जून में राशन लेने से वंचित रह गए थे।

Advertisment

छूटे कार्डधारकों को बड़ी राहत

गौरतलब है कि सरकार ने धान खरीदी के बाद अतिरिक्त चावल को देखते हुए एकमुश्त तीन महीने का राशन देने (CG Ration Distribution) का निर्णय लिया था। लेकिन सीमित समय और भीड़भाड़ के कारण बड़ी संख्या में कार्डधारी अपने हिस्से का राशन लेने नहीं पहुंच सके। राशन वितरण की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून को खत्म हो गई थी, जिसके बाद कई स्थानों से चावल न मिलने की शिकायतें सरकार तक पहुंचीं।

[caption id="attachment_850764" align="alignnone" width="1098"]Chhattisgarh (CG) PDS Ration Distribution Update Chhattisgarh (CG) PDS Ration Distribution Update[/caption]

जिला प्रशासन ने बढ़ाई तारीख, आदेश जारी

इस मसले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से नया आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अब गरियाबंद जिले के सभी राशन दुकानों में 31 जुलाई तक तीन महीने का राशन प्राप्त (CG Ration Distribution) किया जा सकेगा। इससे उन कार्डधारकों को भी राहत मिलेगी जो व्यस्तता, स्वास्थ्य कारणों या अन्य वजहों से पहले राशन नहीं ले सके थे।

Advertisment

राज्य सरकार के इस फैसले से लाखों लोगों को सीधा लाभ होगा और फ्री राशन योजना का उद्देश्य सही मायनों में पूरा होगा। राशनकार्डधारकों से अपील की गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपने नजदीकी वितरण केंद्र से राशन प्राप्त कर लें और योजना का पूरा लाभ उठाएं। यह कदम गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  CG Cyber Fraud: 11 राज्यों में करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, छत्तीसगढ़ से UP तक फैला था साइबर फ्रॉड का नेटवर्क

ये भी पढ़ें:  CG Police Suspend: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, ये है पूरा मामला

Advertisment
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।
राशन तिथि बढ़ी गरियाबंद राशन वितरण Ration Cardholders Relief PDS July Update Free Ration July 2025 Chhattisgarh Ration News Chhattisgarh (CG) PDS Ration Distribution Update Chawal Vitran CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें