Advertisment

CG Police Bharti Cancelled: राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द, टेस्‍ट में गड़बड़ी के मामले में गृहमंत्री शर्मा ने दिया आदेश

CG Police Bharti Cancelled: राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द, पुलिस भर्ती गड़बड़ी में आरक्षक के आत्‍महत्‍या करने के बाद 6 लोगों को अरेस्‍ट किया था। इसी के साथ ही इस मामले में एसआईटी भी गठित कर दी है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Police Bharti Cancelled

CG Police Bharti Cancelled

CG Police Bharti Cancelled: छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव से इस वक्‍त की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। बता दें कि पुलिस भर्ती गड़बड़ी (CG Police Bharti Cancelled) में आरक्षक के आत्‍महत्‍या करने के बाद 6 लोगों को अरेस्‍ट किया था। इसी के साथ ही इस मामले में एसआईटी भी गठित कर दी है। अब सीएम विष्‍णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री ने राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती को रद्द कर दिया है।

Advertisment

राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में सीएम विष्‍णुदेव साय के निर्देश के बाद गृहमंत्री ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द कर दिया है। इस गड़बड़ी मामले में पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्‍ट किया, जिनमें चार कॉन्‍स्‍टेबल हैं। इनमें आरोपी परिधि निषाद, पवन कुमार साहू, योगेश कुमार धुर्वे, नुतेश्वरी धुर्वे, धर्मराज मरकाम और पुष्पा चंद्रवशी हैं, जिन्‍हें अरेस्‍ट किया है।

जांच में आया मशीन में छेड़खानी

constable suicide। CG Police Bharti Cancelled

राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया (CG Police Bharti Cancelled) की गड़बड़ी के मामले में लालबाग थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जहां धारा 61(2), 3(5) BNS को विवेचना के बाद जोड़ा गया है। इसी मामले की जांच के दौरान आरक्षक भर्ती संवर्ग में कैंडिडेट्स का डाटा फीड करने वाली मशीन में छेड़खानी की गई थी। छेड़छाड़ के बाद अंक में कैंडिडेट्स को लाभ दिया था।

इस दौरान जांच में जब कैंडिडेट मीना पात्रे ने पूछताछ की गई थी। इसमें उसने जानकारी दी थी कि 14 दिसंबर को सुबह आरक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। तभी अपने परिचित पुलिस स्टाफ को गलत तरीके से आर्थिक लुभावना ऑफर दिया गया। आरोपी मीना पात्रे के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले, इसके बाद उसे अरेस्‍ट कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: युवाओं को रोजगार के नए अवसर: इस राज्य में आयोजित होगा रोजगार मेला, फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी कंपनियों में मिलेगी नौकरी

कॉन्‍स्‍टेबल की खुदकुशी से हुआ खुलासा

बता दें कि राजनांदगांव में पुलिस भर्ती प्रक्रिया (CG Police Bharti Cancelled) में गड़बड़ी के मामले में संदेही रहे कॉन्‍स्‍टेबल अनिल कुमार रत्‍नाकर का शव ग्राम रामपुर के पास पेड़ पर 21 दिसंबर को लटका हुआ मिला। उसने हाथ पर पुलिस भर्ती में गड़बड़ी और अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाकर सुसाइड नोट हाथ में लिखा था। इस घटना के बाद पुलिस भर्ती गड़बड़ी का खुलासा हुआ।

जांच के लिए एसआईटी का किया है गठन

राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में कॉन्‍स्‍टेबल (CG Police Bharti Cancelled) ने आत्‍महत्‍या कर ली थी। इसके बाद यह मामला गर्माया। इस पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने एसआईटी का गठन कर दिया। इसी के साथ ही इस मामले की निष्‍पक्ष जांच करने के आदेश दिए। गठित एसआईटी को आईजी ने 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: CG में सुशासन दिवस: CM साय की अपील- अटल जी के मूल्‍यों को आत्‍मसात कर हम सभी राष्‍ट्र निर्माण में अपना योगदान दें

Rajnandgaon police Bharti canceled home minister vijay sharma cm vishnudeo sai CG Police Bharti Cancelled
Advertisment
चैनल से जुड़ें