Advertisment

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

author-image
Vishalakshi Panthi
Chhattisgarh-Monsoon-Weather-Alert-Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में नदियां, नाले और डैम उफान पर हैं। लगातार बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में रुक-रुक कर, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश जारी है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद और बेमेतरा जैसे जिलों में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisment

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबाजार और कांकेर समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

जलस्तर में वृद्धि

लगातार बारिश के चलते जलाशय भी लबालब हो चुके हैं। राजनांदगांव के मोंगरा जलाशय से लगभग 70 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। वहीं, गंगरेल बांध भी पूरी तरह भर गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन रही है।

जनजीवन पर असर

बारिश की वजह से कई सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से किसानों को नुकसान हो सकता है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को नजदीक से देखने का मौका: चित्रकोट से लेकर तीरथगढ़ तक, प्रशासन ने जारी किया पूरा ट्रैकिंग प्लान

CG Monsoon Trekking

CG Monsoon Trekking: मानसून (Monsoon) के आते ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है। बारिश के मौसम में झरने पूरे शबाब पर होते हैं, जंगलों में हरियाली चारों तरफ छा जाती है और पहाड़ियां भी निखर उठती हैं। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

today cg weather mausam vibhag IMD Yellow Orange Alert in CG IMD CG weather update CG Weather Forecast aaj ka mausam 11th July CG Weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें