/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Raipur-Nagariya-Nikay-Chunav.webp)
Raipur Nagariya Nikay Chunav
Raipur Nagariya Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। रायपुर के एकात्म परिसर में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और अन्य नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ 15 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी किया। इसमें रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की विफलताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव (Raipur Nagariya Nikay Chunav) ने आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार बसा हुआ है। उन्होंने कहा, कुछ कांग्रेसी जेल में हैं, तो कुछ बेल पर हैं। रायपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के चारों विधायकों ने पर्दे के पीछे से यह स्वीकार किया कि उन्हें भ्रष्टाचार के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
15 बिंदुओं के आरोप पत्र में क्या है मुद्दे
भाजपा ने कांग्रेस (Raipur Nagariya Nikay Chunav) पर लगाए गए आरोपों को 15 बिंदुओं में पेश किया है। इन पंद्रह बिंदुओं में कांग्रेस के कामों की पोल खोलने का प्रयास बीजेपी ने किया है। इन प्रमुख बिंदुओं में ये है-
भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड: कांग्रेस ने 15 साल के शासन (Raipur Nagariya Nikay Chunav)में रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
कोरोना में घोटाला: कोरोना महामारी के दौरान अस्थाई कोविड केयर सामानों के लिए 80 लाख रुपये का भ्रष्टाचार किया गया।
तालाब सौंदर्यीकरण में घोटाला: बूढ़ा तालाब का 5 करोड़ रुपये का म्यूजिकल फाउंटेन सिर्फ 100 दिन ही चला।
बिना टेंडर के काम: तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक का सौंदर्यीकरण बिना टेंडर के कराया गया।
होर्डिंग घोटाला: 27 करोड़ रुपये का यूनिपोल घोटाला सामने आया।
नरैया तालाब घोटाला: 27 लाख रुपये का फर्जी वेतन और 40 लाख रुपये का टेंडर घोटाला हुआ।
इलेक्ट्रॉनिक बस घोटाला: 22 करोड़ रुपये आवंटित होने के बावजूद एक भी बस नहीं खरीदी गई।
बंद कंपनियों को ठेका: 2 साल से बंद कंपनियों को बिना जांच के ठेके दिए गए।
पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था: शहर में पार्किंग (Raipur Nagariya Nikay Chunav) और ट्रैफिक की भारी अव्यवस्था रही।
सफाई व्यवस्था की विफलता: नालियां जाम रहीं और मलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियां फैलती रहीं।
महिलाओं के लिए टॉयलेट की कमी: व्यावसायिक क्षेत्रों में महिलाओं को टॉयलेट की कमी से जूझना पड़ा।
अत्यधिक कर वसूली: जनता से अधिक कर वसूली की गई।
संप्रदाय विशेष को संरक्षण: संप्रदाय विशेष को संरक्षण देने के कारण अपराध बढ़े।
महापौर के रिश्तेदारों का आतंक: महापौर के रिश्तेदारों का आतंक आम नागरिकों और पुलिस पर भी रहा।
मतांतरण और अपराध: मतांतरण और तिरंगा जलाने जैसी घटनाओं को प्रश्रय मिला।
ये खबर भी पढ़ें: 5वीं-8वीं परीक्षा विवाद: सालभर CBSE का कोर्स पढ़ाया, अब CG बोर्ड लेगा पेपर; बच्चों पर संकट पालकों में आक्रोश
कोरोना में भी की थी अनियमितताएं
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस (Raipur Nagariya Nikay Chunav) ने 80 लाख रुपये का भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा, जब पूरा देश सेवा कार्य में लगा था, तब कांग्रेस ने अनियमितताएं कीं। वहीं उन्होंने पूर्व महापौर एजाज ढेबर पर भी निशाना साधा है। बीजेपी ने एजाज ढेबर पर भी कई आरोप लगाए। श्रीवास्तव ने बयान दिया कि मतांतरण, भतीजे का मामला हो या फिर तिरंगा जलाने का मामला कांग्रेस ने हर स्तर पर जनता को निराश किया।
11 फरवरी को वोटिंग, 15 को नतीजे
भाजपा नेताओं ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किया जाएगा। भाजपा का यह आरोप पत्र नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पर सीधा हमला माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: CG त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सुकमा में निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब 3 अफसरों पर एक्शन, तीन दिनों में मांगा जवाब
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें