Advertisment

रायपुर में हवाई फायरिंग करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार: उद्योग भवन के सामने चलाई थी गोली, पुलिस ने 4 घंटे में किया गिरफ्तार

Raipur Firing Case Update: रायपुर में हवाई फायरिंग करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, उद्योग भवन के सामने चलाई थी गोली, पुलिस ने 4 घंटे में किया गिरफ्तार

author-image
Harsh Verma
Raipur Firing Case Update

हाइलाइट्स

  • तेलीबांधा में हवाई फायरिंग से दहशत
  • उद्योग भवन के सामने चली थी गोली
  • पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई
Advertisment

Raipur Firing Case Update: रायपुर के तेलीबांधा (Telibandha) इलाके में रविवार को हुए हवाई फायरिंग कांड से लोग दहशत में आ गए। उद्योग भवन (Udyog Bhawan) के सामने हुए इस विवाद में पिता-पुत्र ने खुलेआम गोली चलाई। सूचना मिलते ही एसएसपी (SSP) और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

घटना की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह (SSP Dr. Lal Umed Singh), एडिशनल एसपी लखन पटले (Additional SP Lakhan Patle), एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल (Additional SP Crime Sandeep Mittal) और डीएसपी संजय सिंह (DSP Sanjay Singh) समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

[caption id="" align="alignnone" width="700"]publive-image सूचना मिलते ही एसएसपी (SSP) और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई[/caption]

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 56 न्यायाधीश सिविल जज पद पर पदोन्नत: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी पदोन्नति, देखें सभी Judges के नाम

शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की

[caption id="" align="alignnone" width="706"]publive-image गोली चलाने वाला बाप-बेटा गिरफ्तार,[/caption]

पीड़ित मदनजीत सिंह (Madanjeet Singh) ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत दर्ज होते ही क्राइम ब्रांच (Crime Branch) प्रभारी परेश पांडे (Paresh Pandey) की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Advertisment

चार घंटे में पुलिस ने धर-दबोचा

पुलिस ने सुराग जुटाकर आरोपी जशपाल रंधावा (Jaspal Randhawa) और उसके पिता हरप्रीत सिंह उर्फ लाली सिंह (Harpreet Singh alias Lali Singh) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है और फायरिंग के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

शहर में बढ़ती फायरिंग की घटनाएं चिंता का विषय

हाल के दिनों में रायपुर में हवाई फायरिंग (Air Firing) और अवैध हथियारों (Illegal Weapons) का उपयोग बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: हाइवे पर डिवाइडर से उछल कर ट्रक से जा टकराई XUV, कार सवार 5 लोगों की मौत

Advertisment
Telibandha Shooting Incident Raipur Udyog Bhawan Incident Raipur Police Action Raipur Firing Case Update Father-Son Arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें