Advertisment

CG Raigarh Accident: रायगढ़ में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 26 घायल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस ​अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई है तो वहीं 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
CG Raigarh Accident: रायगढ़ में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 26 घायल

रायगढ़। CG Raigarh Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस ​अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई है तो वहीं 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के (CG Raigarh Accident) चारभांठा मोड़ के पास हुआ।

Advertisment

जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह 7:30 बजे के आसपास लैलूंगा से रायगढ़ जा रही एक निजी यात्री बस चारभांठा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो पुरुष यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चों व 10 महिलाओं सहित 26 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती
जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को रायगढ़  (CG Raigarh Accident) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्रियों का जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद से वाहन चालक फरार है और पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

CG Raigarh Accident CG Breaking News CG Breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें