Advertisment

CG Pre Monsoon: IMD ने जारी किया पूरे छत्‍तीसगढ़ में तीन दिन का यलो अलर्ट, जारी की तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

CG Pre Monsoon: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Pre Monsoon: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक (CG Pre Monsoon) के साथ बिजली गिरने और तेज अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Advertisment

बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में इस सिस्टम का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई जिलों में मौसम में अचानक बदलाव के संकेत हैं। रविवार को रायपुर में सुबह तेज बारिश हुई, जिससे दिन भर मौसम ठंडा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री नीचे चला गया।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, तापमान में गिरावट

प्रदेश में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक नीचे चल रहा है। इसका कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (CG Pre Monsoon) है, जो भूमध्य सागर से उठकर ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए भारत पहुंचता है। यह शीतल और नम हवाएं लेकर आता है, जिससे गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनती है।

IMD Bulletin

इसलिए प्रदेश में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक साइक्लोनिक (CG Pre Monsoon) सर्कुलेशन और टर्फ लाइन सक्रिय है, जिससे बादल बनने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे अगले तीन दिन तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Advertisment

अगले चार दिन तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद तीन दिन और ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, हालांकि हवा की गति थोड़ी घटकर 40-50 किमी/घंटा रह सकती है।

CG IMD Bulletin

ये खबर भी पढ़ें: Gold Price Falls: सोना रिकॉर्ड हाई से ₹8000 सस्ता, अभी और गिर सकता है दाम! जानें गिरावट की बड़ी वजह और भविष्य का अनुमान

रायपुर में तेजी से गिरा तापमान

रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। वहीं दुर्ग जिले में 38.6 डिग्री तापमान के साथ यह प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था।

Advertisment

मई में बारिश कोई नई बात नहीं

मई महीने में तेज बारिश और आंधी की स्थिति आमतौर पर बनती है। पिछले वर्षों में मई की शुरुआत में बने सिस्टम के कारण अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में मई के महीने में रायपुर में 93.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसमें 10 मई को ही 57 मिमी बारिश हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: CG Teachers Samayojan Update: छत्‍तीसगढ़ के सात हजार स्‍कूलों को मिलेंगे शिक्षक, CM विष्‍णुदेव साय ने दिया बड़ा आदेश

हमारे पेज को फॉलो करें...

हमारे 'X' पेज से जुड़ें 👇

https://x.com/BansalNews_

हमारे Facebook पेज से जुड़ें 👇

हमारे Instagram पेज से जुड़ें 👇

https://www.instagram.com/bansalnewsmpcg?igsh=MWl2NW40bHdvYXlhOA==

हमारे Youtube Channel से जुड़ें 👇

हमारे WhatsApp Channel पेज से जुड़ें 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

raipur weather imd yellow alert cg rain alert Surguja Weather bastar Weather CG Thunderstorm Alert CG Pre Monsoon
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें