Advertisment

CG Pre Monsoon 2025: दक्षिण छत्‍तीसगढ़ में प्री-मानूसन की गतिविधियां तेज, पांच दिन आंधी और बारिश के भी आसार

CG Pre Monsoon 2025: प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। बीते दिन 13 मई मंगलवार को रायपुर और बस्‍तर के कुछ इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update

CG Weather Update

CG Pre Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर रंग बदलने वाला है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बादल रहेंगे, गरज चमक के साथ बिजली (CG Pre Monsoon 2025) गिरने की संभावना है। वहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

Advertisment

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने और आंधी-तूफान चलेंगे। इसी के साथ ही प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। बीते दिन 13 मई मंगलवार को रायपुर और बस्‍तर के कुछ इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।

दक्षिण छत्‍तीसगढ़ में प्री-मानसून

प्रदेश में दक्षिण छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है। इसी के चलते आने वाले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलेगी। साथ ही बारिश के भी आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बढ़ रही मानसूनी गतिविधि के चलते प्रदेश में मानसून की एंट्री समय से पहले यानी करीब 10 जून 2025 तक हो सकती है।

CG Raipur Bulletin

दो दिन बाद आ सकती है स्थिरता

प्रदेश के उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी (CG Pre Monsoon 2025) की संभावना है। वहीं दो दिन बाद तापमान में स्थिरता देखने को मिल सकती है। 13 मई को रायपुर में प्रदेश का सबसे ज्‍यादा तापमान रहा, जहां दिन का पारा 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और सबसे कम तापमान रात का अंबिकापुर में 25.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है यह प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास : 1657 शिवाजी महाराज के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ था।

इसलिए मानसून की गतिविधि हुई तेज

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अब अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन, बंगाल की खाड़ी और अंडमान द्वीप समूह में स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इन क्षेत्रों में जल्दी ही मानसून की रफ्तार बढ़ सकती है।

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज 14 मई को हल्‍के बादल छाए रहेंगे। दिन का पारा 42 डिग्री और रात का पारा 30 डिग्री तक रहने के आसार हैं। इस बीच 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि हवाओं की गति दो दिनों के बाद कम होने के आसार हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Basil Leaves Benefits: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें तुलसी के पत्तों का सेवन, मिलेगा फायदा

cg weather raipur weather Bilaspur Weather Surguja Weather CG Thunderstorm Alert CG Pre Monsoon 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें