Advertisment

CG Police Vacancy: छत्तीसगढ़ पुलिस में इस पद के लिए निकली वैकेंसी, 263 पदों की भर्ती को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

CG Police Vacancy: छत्तीसगढ़ पुलिस में इस पद के लिए निकली वैकेंसी, 263 पदों की भर्ती को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

author-image
Harsh Verma
CG Police Vacancy

CG Police Vacancy: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों की भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने इस भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, जिसके बाद वित्त विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे स्वीकृति दी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अब इस विभाग में निकली भर्ती: 237 नए पदों पर निकाली गई वैकेंसी, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

विभिन्न रेंज के लिए निकाली गई भर्ती
Advertisment

इस भर्ती में सहायक उप निरीक्षक के 213 पद विभिन्न रेंज के लिए मंजूर किए गए हैं। इनमें पुलिस मुख्यालय की सामान्य शाखा में 40, रायपुर रेंज में 20, बिलासपुर रेंज में 48, बस्तर रेंज में 28, दुर्ग रेंज में 10, सरगुजा रेंज में 35 और राजनांदगांव में 32 पद शामिल हैं।

इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय में कनिष्ठ श्रेणी, शीघ्रलेखक/सूबेदार (एम) के 50 पदों पर भी भर्ती को स्वीकृति मिली है। यह प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो पुलिस सेवा में शामिल होकर समाज की सुरक्षा में योगदान देना चाहते हैं। सरकार का उद्देश्य पुलिस बल में कुशल और सक्षम युवाओं की भर्ती कर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती: प्रदेश के अलग-अलग विभागों में 1172 पदों पर निकली वैकेंसी, वित्त विभाग से मिली मंजूरी

न्यायालयों में नई भर्ती के लिए मंजूरी

बता दें कि इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत न्यायालयों में नई भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के तहत कुल 362 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस कदम का मुख्य उद्देश्य न्यायपालिका में कर्मचारियों (CG Govt Latest Jobs News) की कमी को दूर करना और न्यायिक कार्यों को अधिक सुचारू और प्रभावी ढंग से चलाना है। यह भर्ती न्यायिक तंत्र की दक्षता और जनता को न्याय समय पर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इन पदों पर निकली भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने विधि एवं विधायी विभाग (छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3) को नई भर्तियों के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश (CG Govt Latest Jobs News) दिया था। इसके बाद, वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इन प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी दे दी। इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

व्यवहार न्यायाधीश के 57 पद

स्टेनोग्राफर के 46 पद

सहायक ग्रेड-3 के 118 पद

स्टेनोटायपिस्ट के 07 पद

वाहन चालक के 08 पद

प्रोसेस सर्वर के 05 पद

चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, और वाटरमेन के 83 पद

सहायक प्रोग्रामर का 01 पद शामिल है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें