Advertisment

छत्‍तीसगढ़ पुलिस भर्ती घोटाला अपडेट: कॉन्‍स्‍टेबल के फांसी लगाने के बाद 4 आरक्षक, 2 तकनीकी स्‍टाफ अरेस्‍ट

author-image
Sanjeet Kumar
CG Constable Death Case। CG Constable Arrested

CG Constable Death Case

CG Constable Arrested: छत्‍तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती घोटाला मामले में राजनांदगांव में एक आरक्षक के फांसी लगाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरक्षक और 2 तकनीकी स्‍टाफ को अरेस्‍ट किया है। इसी के साथ ही संदेह के दायरे में 14 लोग हैं, जिनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisment

बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक आरक्षक (CG Constable Arrested) अनिल रत्नाकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 2021 में पुलिस में शामिल हुए थे और अभी आरक्षण भर्ती में तैनात थे। इस भर्ती प्रक्रिया में धांधली और लेनदेन के आरोप लगे हैं और रत्नाकर उन 14 आरक्षकों में शामिल थे जिन पर संदेह के घेरे में रखा गया था। ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े हुए थे। खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने इस घटना की पुष्टि की थी।

आरक्षक के फांसी लगाने के बाद चार कॉन्‍स्‍टेबल अरेस्‍ट

राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरक्षक और 2 तकनीकी स्टाफ को अरेस्‍ट (CG Constable Arrested) किया है। इसी मामले में चार लोग संदेह के दायरे में हैं। जहां 14 लोग जो संदेह के घेरे में उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

आरक्षक ने हाथ में लिखा सुसाइड नोट

पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाने से पहले अपने हाथ में सुसाइड नोट लिखा था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। आरक्षक ने अपने हाथ पर लिखा- बडे अधिकारियों को बचाने के लिए छोटे आरक्षकों (CG Constable Arrested) को फंसाया गया है। इस मामले में बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन शीतलहर से राहत: फिर कड़ाके की ठंड, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

पुलिस ने कुल छह लोगों को किया अरेस्‍ट

भर्ती प्रक्रिया के घोटाला मामले में पुलिस ने चार आरक्षक (CG Constable Arrested) और दो तकनीकी स्टाफ टाइम एंड टेक्नोलॉजी के गिरफ्तार किए हैं। इसमें महिला आरक्षक पुष्पा चंद्रवंशी, आरक्षक धर्म धर्मराज मरकाम, आरक्षक योगेश कुमार धुर्वे, टाइम एंड टेक्नोलॉजी स्टाफ टाइम इंटरकोलॉजी स्टाफ नुतेश्वर धुर्वे, पवन कुमार साहू को अरेस्‍ट किया है।

ये खबर भी पढ़ें: विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट का विस्‍तार जल्‍द: छत्‍तीसगढ़ सीएम का आज दिल्‍ली दौरा; जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

Advertisment

पुलिस कर रही मामले की जांच 

छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती धांधली मामले में आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह आरक्षक इस मामले में संदेह के दायरे में था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

durg news CG Police Constable Bharti Update durg police bharti CG constable arrested
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें