Advertisment

छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी : इतने पदों पर ज्वाइनिंग होगी शुरू, युवाओं के लिए खास मौका

CG Police Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी : इतने पदों पर ज्वाइनिंग होगी शुरू, युवाओं के लिए खास मौका

author-image
Harsh Verma
CG-Police-Recruitment-2024

CG Police Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी संख्या में भर्ती के लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। वित्त विभाग ने पुलिस विभाग में 341 रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है, जिसमें सबसे अधिक 278 पद सब इंस्पेक्टर के लिए हैं। अब इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

Advertisment
कुल 341 पदों को मंजूरी दी गई

छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। स्वीकृत पदों में सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं। इन पदों के लिए कुल 341 पदों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 278 पद उप निरीक्षक के लिए हैं।

युवाओं को अच्छे करियर के अवसर मिलेंगे

छत्तीसगढ़ पुलिस में होने वाली नई भर्ती से पुलिस बल की कार्यक्षमता में इजाफा होगा, जिससे कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही, युवाओं को अच्छे करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह नई भर्ती पूर्व में चल रही भर्ती प्रक्रिया से अलग होगी। पहले 960 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, और अब 341 पदों की भर्ती के लिए नए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पुलिस कांस्टेबल को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने तबादले के आदेश पर लगाई रोक, गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए दायर की थी याचिका

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें