Advertisment

CG Police Recruitment 2023 Date: 975 पदों पर भर्ती के लिए टाइम टे​बल जारी, इस दिन से परीक्षा शुरू

CG Police Recruitment 2023 Date:  छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां यहां पुलिस विभाग में 975 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

author-image
Preeti Dwivedi
CG Police Recruitment 2023 Date: 975 पदों पर भर्ती के लिए टाइम टे​बल जारी, इस दिन से परीक्षा शुरू

रायपुर।  CG Police Recruitment 2023 Date:  छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां यहां पुलिस विभाग में 975 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। ज्यादा जानकारी अभ्यार्थी Chhattisgarh Police Recruitment 2023 व्यापम की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Advertisment

MP News: आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन पर गृहमंत्री का बड़ा खुलासा, क्या कहा पढ़ें

इस दिन प्रवेश पत्र होंगे डाउन लोड — CG Police Recruitment 2023 Date: 

आपको बता दें इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट पर 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड कर दिए जाएंगे। जहां से विद्यार्थी बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन होगी लिखित परीक्षा CG Police Recruitment Date: 

विभाग द्वारा जो नॉटिफिकेशन जारी किया गया है उसके अनुसार 26, 27 और 29 मई को इसके ​लिए लिखित परीक्षा होगी।

Advertisment

MP News: भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र से एक और संदिग्ध गिरफ्तार, NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई

आरक्षण विवाद के बाद शुरू हुई प्र​क्रिया —

आपको बता दें Chhattisgarh Police Recruitment Date छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आरक्षण विवाद के चलते पुलिस भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद पिछले साल अक्टूबर से अटकी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। 975 पदों के लिए भर्ती के लिए 2021 ये प्रक्रिया 2022 के एक बार फिर शुरू हो गई है।

Mrityu Panchak 2023: सावधान! दो दिन बार शुरू हो रहे हैं मृत्यु पंचक, ये हैं उपाय

Advertisment

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश —

इसे लेकर बुधवार को रायपुर (Raipur) पुलिस मुख्यालय द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें लंबे से समय से अटकी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान करते हुए अभ्यार्थियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। जिसके अनुसार 25 मई से 29 मई तक लिखित परीक्षा होगी।

ये है परीक्षा तिथि —आदेश के अनुसार 

  • 26 मई 2023 को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता का पेपर रहेगा।
  • 26 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन का पेपर रहेगा।
  • 27 मई को पहली पाली में सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।
  • 27 मई को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक विज्ञान ( गणित, भौतिकी और रसायन) का पेपर होगा।
  • 29 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक कंप्यूटर विज्ञान का पेपर रहेगा।

Mangal Gochar 2023: सावधान! अपनी नीच राशि में प्रवेश कर गए मंगल, 4 जुलाई तक का समय इनके लिए कष्टकारी

Advertisment

ये होंगे परीक्षा केंद्र — CG Police Recruitment Date: 

पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर संभागीय मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। आपको बात दें परीक्षा केन्द्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम की वेबसाईट में अपडेट और अपलोड की जाएगी। जानकारी के अनुसार ये परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

CG Police Recruitment Date:

Former MLA Ramesh Sharma Passed Away: बीजेपी के पूर्व MLA रमेश शर्मा का निधन, देर रात बिगड़ी थी तबियत

raipur news CG news CG Breaking News cg police bharti 2023 CG Police Head Quater CG Police Recruitment 2023 Date:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें