Advertisment

CG Police Award: 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, रायपुर से भुनेश्वर साहू का नाम, संजय पोटाम को तीसरा मेडल

Chhattisgarh Police Bravery Award 2025 List Update - Independence Day इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं रायपुर से भुनेश्वर साहू ( ट्रैफिक पुलिस रायपुर) को वीरता पदक मिलेगा

author-image
BP Shrivastava
CG Police Award 2025

CG Police Award 2025

CG Police Award 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौक पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से नवाजा जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं रायपुर से भुनेश्वर साहू ( ट्रैफिक पुलिस रायपुर) को वीरता पदक मिलेगा।

Advertisment

इनके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ से इस बार कुल 12 जिलों के अफसरों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 8 अधिकारी दंतेवाड़ा जिले के हैं।

वीरता पदक पाने वाले अफसर-कर्मचारी

  • अंजू कुमारी (डीएसपी, कबीरधाम)
  • लालजी सिन्हा (निरीक्षक, कबीरधाम)
  • भुनेश्वर साहू (यातायात पुलिस, रायपुर)
  • संजय पोटाम (निरीक्षक, दंतेवाड़ा)
  • कमलेश मरकाम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
  • दिनेश भास्कर (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
  • चैतराम गुरुपंच (निरीक्षक, सुकमा)
  • हेमला नंदू (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
  • प्यारस मिंज (सहायक उपनिरीक्षक, दंतेवाड़ा)
  • मनोज पुनेम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
  • शहीद बुधराम कोरसा (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा) - सम्मान उनकी पत्नी सुखमती कोरसा को दिया जाएगा।
Advertisment

राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा)

  • महेश राम साहू (रिटायर्ड इस्पेक्टर, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय)
  • ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी (रिटायर्ड एआईजी, पीएचक्यू)

भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा)

  • अनिल कुमार कश्यप (डीएसपी, मुख्यालय)
  • हरिशंकर प्रताप सिंह (निरीक्षक, विशेष मुख्यालय)
  • नरेश कुमार पैकरा (कंपनी कमांडर, 7वीं वाहिनी, भिलाई)
  • वली मोहम्मद शेख (निरीक्षक, योजना प्रबंध मुख्यालय)
  • समैया चिपनपल्ली (एएसआई, नक्सल सेल, बीजापुर)
  • सुशील कुमार श्रीवास (प्रधान आरक्षक, मुख्यालय)
  • तुलाराम चुरेंद्र (प्रधान आरक्षक, रावघाट, कांकेर)
  • हरीश चंद्र मरकाम (राजनांदगांव)
  • सुशील कुमार चौबे (आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय)

राज्य स्तरीय पुरस्कार

  • गुरु घासीदास पुरस्कार - मिशा सिन्हा (एसडीओपी, गरियाबंद)
  • राज्यपाल पुरस्कार - मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)
  • रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार - मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)
  • मुख्यमंत्री पुरस्कार - रागिनी मिश्रा (एसडीओपी, धमतरी)
  • शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार - रविन्द्र कुमार अनंत (निरीक्षक, एजेके थाना, बिलासपुर)
  • पुलिस महानिदेशक पुरस्कार - नर्मदा कोठारी (प्रधान आरक्षक, बालोद)
Advertisment

अब पढ़िए रायपुर के इंस्पेक्टर भुनेश्वर साहू की वीरता कहानी

छत्तीसगढ़ के इस्पेक्टर भुनेश्वर कुमार साहू को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। साहू को यह सम्मान उनके अदम्य साहस, नक्सल प्रभावित इलाकों में सफल ऑपरेशन और टीम को सुरक्षित कमांड करने के लिए दिया जा रहा है।

साहू की वीरता की कहानी कुछ इस तरह है... 17 जून 2021 को, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और एसएसपी जगदलपुर के आदेश पर निरीक्षक साहू के नेतृत्व में सर्चिंग पार्टी चंदामेटा जंगल, ग्राम प्यारभाठ (थाना दरभा) के लिए रवाना हुई थी। बरसते पानी और दुर्गम पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए टीम 18 जून की सुबह नक्सलियों के गढ़ में पहुंची थी।

यहां नक्सलियों की टुकड़ी ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। साहू ने बताया कि अचानक हुई फायरिंग के बीच मैंने खुद और टीम को संभालते हुए नक्सलियों से हमने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। मगर लगातार हो रही फायरिंग के बीच, उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए जवाबी कार्रवाई की।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  CG Heavy Rain Alert: बस्तर-बीजापुर समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, दुर्ग-बेमेतरा सहित 17 जिलों में गिरेगी बिजली

25 से अधिक नक्सल अभियानों का नेतृत्व

निरीक्षक साहू अब तक 25 से अधिक सफल नक्सल अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। बस्तर रेंज में उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें 15 अगस्त 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

रायपुर में स्वतंत्रता दिवस: राजधानी के कई रास्तों में ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस परेड ग्राउंड इस रूट से पहुंचें, पार्किंग

Raipur Independence Day Parade

Raipur Independence Day parade: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर छत्तीसगढ़ में भी लोगों में जबरदस्त उत्साह है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराएंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस लेकर रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मसलन आपको किस रूट से पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचना है और अपनी गाड़ी कहां पार्क करना है। यहां हम सब कुछ बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Police Bravery Awards 2025 Independence Day Celebration 2025 Awards Recipients CG Police Award 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें